फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बर्फबारी में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में कुछ यूं डटे रहे भारतीय जांबाज, देखें तस्वीरें

Mon, 12 Feb 2018 06:33 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जम्मू
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जम्मू Updated Mon, 12 Feb 2018 06:33 PM IST
विज्ञापन
PICTURES OF KARAN NAGAR ENCOUNTER IN SNOWFALL AT SRINAGAR
indian army - फोटो : BASIT ZARGAR
घाटी में आतंकियों ने एक बार फिर सुरक्षाबलों को निशाना बना कर हमला किया है। सोमवार को श्रीनगर के करन नगर में स्थित 23 सीआरपीएफ बटालियान पर दो फिदायीन आतंकियों ने हमला करने की कोशिश की। जिसे गेट में तैनात संतरी की मुस्तैदी के चलते नाकाम कर दिया गया।
PICTURES OF KARAN NAGAR ENCOUNTER IN SNOWFALL AT SRINAGAR
indian army - फोटो : BASIT ZARGAR
आतंकी भाग कर पास की एक इमारत में जाकर छुप गए जहां सीआरपीएफ की ओर से क्विक एेक्शन टीम (QAT) ने मोर्चा संभाला है। बता दें कि QAT सीआरपीएफ के ट्रेंड कमांडो होते हैं जो किसी आतंकी हमले से निपटने या किसी अन्य मुश्किल हालात से निपटने के लिए खास तौर से तैयार किए जाते हैं। 
PICTURES OF KARAN NAGAR ENCOUNTER IN SNOWFALL AT SRINAGAR
indian army - फोटो : BASIT ZARGAR
हालांकि अभी सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। इस गोलीबारी में एक सीआरपीएफ के जवान के शहीद होने की खबर आरही है। हालांकि इसकी अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
PICTURES OF KARAN NAGAR ENCOUNTER IN SNOWFALL AT SRINAGAR
indian army - फोटो : BASIT ZARGAR
दोनों ओर से रूक रूक कर गोलीबारी अभी जारी है। मौसम में आए अचानक बदलाव के कारण श्रीनगर में भारी बर्फबारी हो रही है। बावजूद इसके सीआरपीएफ जवान आतंकियों से मोर्चा संभाले हुए हैं। 
विज्ञापन
PICTURES OF KARAN NAGAR ENCOUNTER IN SNOWFALL AT SRINAGAR
indian army - फोटो : BASIT ZARGAR
बताया जा रह है दो फिदायीन आतंकी हाथ में एके-47 राइफल और पीठ पर एक बैग लिए श्रीनगर के 23 सीआरपीएफ के बटालियन के कैंप में दाखिल होने का प्रयास कर रहे थे लेकिन गेट पर तैनात संतरी ने आतंकियों को ललकारा और फिर फायरिंग शुरू कर दी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed