फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अमरनाथ यात्रा 2019: दूसरे दिन 11456 श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, बम-बम भोले के जयघोष से गूंजी घाटी

Tue, 02 Jul 2019 09:11 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Tue, 02 Jul 2019 09:11 PM IST
विज्ञापन
pictures of amarnath yatra 2019, huge number of pilgrims reached gufa on second day of yatra
- फोटो : अमर उजाला
बम बम भोले के जयघोष के मंगलवार दूसरे दिन पवित्र गुफा में 11,456 यात्रियों ने बाबा बर्फानी के दर्शन किए। इसके साथ दर्शनार्थी यात्रियों का आंकड़ा 19,859 तक पहुंच गया है। सुहावने मौसम के बीच पारंपरिक बालटाल और पहलगाम ट्रैक से अमरनाथ यात्रा जारी है। देशभर से यात्रा के लिए पहुंच रहे तीर्थ यात्रियों में जबरदस्त उत्साह है। 


 
pictures of amarnath yatra 2019, huge number of pilgrims reached gufa on second day of yatra
- फोटो : ANI

रोजाना हजारों यात्री बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। इस बीच तड़के आधार शिविर भगवती नगर जम्मू से 220 छोटे बड़े वाहनों में 4823 यात्रियों का जत्था घाटी की ओर रवाना हुआ। इसमें 3759 पुरुष, 936 महिलाएं और 128 साधु शामिल रहे। 

pictures of amarnath yatra 2019, huge number of pilgrims reached gufa on second day of yatra
बाबा अमरनाथ शिवलिंग - फोटो : अमर उजाला

यात्रा के दोनों ट्रैक पर मौसम अनुकूल बना हुआ है। रियासत के प्रवेशद्वार लखनपुर से कश्मीर तक शिव भक्तों में उत्साह है। बेस कैंप यात्रियों से खचाखच भरे हुए हैं। बाबा बर्फानी के दर्शन को आतुर हजारों भक्त ऑन स्पाट पंजीकरण के लिए पहुंच रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
pictures of amarnath yatra 2019, huge number of pilgrims reached gufa on second day of yatra
- फोटो : अमर उजाला

यात्रियों के साथ सैकड़ों साधु संत भी पहुंच रहे हैं। दिल्ली से आए विपुल सैनी ने कहा कि अभी तक यात्रियों का मौसम साफ दे रहा है और आगामी दिनों में भी मौसम के अनुकूल बने रहने की उम्मीद है। 

विज्ञापन
pictures of amarnath yatra 2019, huge number of pilgrims reached gufa on second day of yatra
- फोटो : ANI

हालांकि, मौसम विभाग श्रीनगर के अनुसार 4 जुलाई से मौसम में बदलाव आएगा। इसमें प्री मानसून की बौछार हो सकती है। इसका असर कश्मीर के पर्वतीय इलाकों में अधिक दिखेगा।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed