फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PICS: पुलवामा में ऐसे हुआ 4 आतंकियों का अंत, ग्राउंड जीरो से आई ये 6 तस्वीरें

Sun, 27 Aug 2017 12:34 PM IST
श्रेयांश त्रिपाठी/चंद्रा पाण्डेय,अमर उजाला/जम्मू
श्रेयांश त्रिपाठी/चंद्रा पाण्डेय,अमर उजाला/जम्मू Updated Sun, 27 Aug 2017 12:34 PM IST
विज्ञापन
PICS of Pulwama encounter in kashmir
indian army - फोटो : PTI
दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले के जिला पुलिस लाइन (डीपीएल) में शनिवार की सुबह आतंकियों ने फिदायीन हमला कर दिया। इस दौरान मुठभेड़ में सुरक्षा बलों के आठ जवान शहीद हो गए। इनमें सीआरपीएफ के चार तथा जम्मू कश्मीर पुलिस के चार जवान शामिल हैं। तीन आतंकी भी मार गिराए गए। मुठभेड़ में सीआरपीएफ के तीन जवान घायल भी हुए हैं। देखें मुठभेड़ स्थल की तस्वीरें। 
PICS of Pulwama encounter in kashmir
INDIAN ARMY - फोटो : PTI
सुरक्षा बलों ने पुलिस लाइन से 36 परिवारों को सुरक्षित निकाला। हमले की जिम्मेदारी जैश ए मोहम्मद ने ली है। मुठभेड़ स्थल से आतंकियों को भगाने के लिए भारी प्रदर्शन हुआ तथा सुरक्षा बलों पर पथराव किए गए। अफवाहों को फैलने से रोकने के लिए इंटरनेट सेवा ठप कर दी गई। इस वर्ष की यह पहली बड़ी घटना है जिसमें सुरक्षा बलों को इतना व्यापक नुकसान उठाना पड़ा।
PICS of Pulwama encounter in kashmir
indian army - फोटो : PTI
पुलिस लाइन में शनिवार तड़के करीब 3:45 बजे तीन आतंकियों का दल दाखिल हुआ। घुसते ही उन्होंने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी और ग्रेनेड दागे। फायरिंग करते हुए वे डीपीएल में स्थित एक रिहायशी बिल्डिंग (ई-ब्लॉक) में जा घुसे। हमला होते ही पुलिसकर्मियों ने मोर्चा संभालते हुए आतंकियों को घेर लिया। इस बीच सेना और सीआरपीएफ भी इस ऑपरेशन में शामिल हुई लेकिन उनके लिए सबसे बड़ी दिक्कत यह रही कि उस समय वहां करीब 36 परिवार मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
PICS of Pulwama encounter in kashmir
indian army - फोटो : PTI
इन सभी को सुरक्षित निकालने के बाद एक भीषण मुठभेड़ शुरू हुई। शुरुआती फायरिंग के दौरान 6 जवान घायल हो गए। शहीद सीआरपीएफ जवानों की शिनाख्त हरियाणा के गुरुग्राम जिले के शेखूपुर मारी गांव के जसवंत सिंह, महाराष्ट्र के सतारा जिले के मोहत गांव के धनवाडे रवींद्र बाबन, गुजरात के अहमदाबाद के नवा नरोदागांव के दिनेश दीपक और जम्मू कश्मीर के बारामुला जिले के कोगोंमदारा गांव के मोहम्मद यासीन तेली के रूप में हुई है। 
विज्ञापन
PICS of Pulwama encounter in kashmir
PULWAMA - फोटो : PTI
शहीद पुलिस के जवानों में सिपाही इम्तियाज अहमद, एसपीओ मोहम्मद युसूफ व रफीक अहमद तथा नर्सिंग अर्दली अमरजीत सिंह शामिल हैं। इसके साथ ही घायल जवानों में प्रभु नारायण यादव, पहमे कुमार तथा राय सुधाकर एसबी को 92 बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। हुमहामा आरटीसी में आयोजित समारोह में शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान सीआरपीएफ के स्पेशल डीजी एसएन श्रीवास्तव तथा डीजीपी डा. एसपी वैद मौजूद थे। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed