{"_id":"5d8b3db58ebc3e93ca6f8243","slug":"photos-of-earthquake-in-pakistan-occupied-kashmir-major-disaster-26-died-more-than-300-injured","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पीओके का भूकंप के बाद कुछ ऐसा है हाल, अबतक 37 लोगों की मौत, देखिए त्रासदी की तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीओके का भूकंप के बाद कुछ ऐसा है हाल, अबतक 37 लोगों की मौत, देखिए त्रासदी की तस्वीरें
Wed, 25 Sep 2019 06:14 PM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Pranjal Dixit
Updated Wed, 25 Sep 2019 06:14 PM IST
विज्ञापन
भूकंप ने पीओके में मचाई तबाही
- फोटो : अमर उजाला
पाकिस्तान में मंगलवार को आए ताकतवर भूकंप में पाक के कब्जे वाले कश्मीर में 37 लोगों की मौत हो गई। जबकि इस आपदा में महिलाओं और बच्चों सहित 500 से ज्यादा लोग जख्मी हैं। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 6.3 मापी गई। भूकंप ने पीओके सहित इस्लामाबाद, लाहौर, पेशावर, सहित कई शहरों को हिला कर रख दिया। अमेरिकी भूगर्भ विज्ञान विभाग ने भूकंप का केंद्र पीओके के न्यू मीरपुर में जमीन के 10 किलोमीटर नीचे बताया है। लोगों ने 8 से 10 सेकेंड तक भूकंप के झटके महसूस किए।
भूकंप के बाद पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में त्रासदी का हाल
- फोटो : सोशल मीडिया
सूत्रों के अनुसार, मंगलवार दोपहर करीब 4:33 बजे आए भूकंप से झेलम के 22 किलोमीटर इलाके में पंजाब प्रांत बुरी तरह प्रभावित हुआ है। डिविजनल कमिश्नर चौधरी मोहम्मद तैयब ने बताया कि इस विभीषिका में मीरपुर में तीन युवक सहित 37 लोग मारे गए हैं, जिनमें 10 लोग जतलान गांव के हैं। घायलों में 100 की हालत गंभीर है। उस इलाके में एक सड़क बुरी तरह धंस गई, जिसमें कई वाहन पलट गए। कई और मकानों के ढहने की भी खबर है।
भूकंप के बाद पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में त्रासदी का हाल
- फोटो : सोशल मीडिया
पाकिस्तान मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष मोहम्मद रियाज ने बताया कि पाक के कब्जे वाले कश्मीर में मीरपुर जिला सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है। इसके अलावा सियालकोट, गुजरात, खैबर पख्तूनख्वा, मुल्तान, स्वात, मनशेरा और एबटाबाद आदि जगहों पर भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। उधर, पाकिस्तान के विज्ञान मंत्री फवाद चौधरी ने भूकंप की तीव्रता 7.1 बताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
भूकंप के बाद पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में त्रासदी का हाल
- फोटो : सोशल मीडिया
बाजवा ने सेना को बचाव कार्य में जुटने का दिया निर्देश
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने भूकंप से हुए नुकसान पर दुख जताया है। प्रधानमंत्री और पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा ने सेना बचाव कार्य में प्रशासन की मदद करने के लिए तत्काल जुटने का निर्देश दिया है। सेना की ओर से ट्वीट में कहा गया है कि हेलिकॉप्टर और मेडिकल टीम को रवाना कर दिया गया है।
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने भूकंप से हुए नुकसान पर दुख जताया है। प्रधानमंत्री और पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा ने सेना बचाव कार्य में प्रशासन की मदद करने के लिए तत्काल जुटने का निर्देश दिया है। सेना की ओर से ट्वीट में कहा गया है कि हेलिकॉप्टर और मेडिकल टीम को रवाना कर दिया गया है।
विज्ञापन
भूकंप के बाद पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में त्रासदी का हाल
- फोटो : सोशल मीडिया
मंगला डैम सुरक्षित, झेलम नहर टूटने से गांवों में भरा पानी
अधिकारियों ने बताया कि भूकंप का केंद्र रहे मीरपुर के पास मंगला डैम सुरक्षित है। यह डैम पाकिस्तान के पानी का प्रमुख स्रोत है। मंगला डैम बिजली घर को बंद कर दिया गया है। इससे नेशनल ग्रिड को आपूर्ति होने वाली 900 मेगावाट बिजली में कटौती होगी। वहीं ऊपरी झेलम नहर को काफी नुकसान पहुंचा है, जिससे आसपास के कई गांवों में पानी घुस गया है।