फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जम्मू-कश्मीरः लोग बोले- चाहे इंटरनेट न चले...बस मोबाइल से बात होती रहे, कुछ ऐसे हैं यहां के हालात

Fri, 23 Aug 2019 04:10 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 23 Aug 2019 04:10 PM IST
विज्ञापन
people seeking for mobile service to start in jammu kashmir, jammu kashmir latest visuals and news
मोबाइल इंटरनेट सेवा बंद होने से परेशान लोग

अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद से ही जम्मू-कश्मीर में हालात सामान्य रहने के बाद भी पिछले 17 दिनों से मोबाइल फोन सेवाएं बंद हैं। पुंछ जिले में मोबाइल उपभोक्ता भी काफी परेशान एवं दुखी हैं। उनका कहना है कि प्रशासन को चाहिए कि जिले में मोबाइल फोन सेवाएं खासकर फोन कॉलिंग बहाल कर दी जाए।

people seeking for mobile service to start in jammu kashmir, jammu kashmir latest visuals and news
मोबाइल इंटरनेट सेवा बंद होने से परेशान लोग

लोगों का कहना है कि इंटरनेट चाहे न बहाल करें पर कम से कम बात करने की सुविधा तो दें। नगर के दुकानदारों का कहना है कि उनका व्यवसाय ही मोबाइल फोन से चलता है। फोन बंद होने से वह जम्मू और उसके आगे के क्षेत्रों से दुकानों के लिए सामान तक नहीं मंगवा पा रहे हैं। 

people seeking for mobile service to start in jammu kashmir, jammu kashmir latest visuals and news
मोबाइल इंटरनेट सेवा बंद होने से परेशान लोग

दक्षिणी कश्मीर के मिडिल स्कूल में 20 फीसदी तो उत्तरी कश्मीर में 50 प्रतिशत उपस्थिति रही। श्रीनगर और बडगाम जिले में भी उपस्थिति बढ़ी है लेकिन निजी स्कूल बंद रहे। सरकारी कार्यालयों में जिला मुख्यालयों पर 70 फीसदी से अधिक हाजिरी रही। श्रीनगर के सिविल लाइंस के साथ ही अन्य इलाकों में सुबह छह से नौ बजे तक दुकानें खुल रही हैं। यहां लोगों की मौजूदगी भी दिख रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
people seeking for mobile service to start in jammu kashmir, jammu kashmir latest visuals and news
मोबाइल इंटरनेट सेवा बंद होने से परेशान लोग - फोटो : अमर उजाला

श्रीनगर के पुराने शहर के कुछ इलाकों के साथ ही बटमालू, नौगाम, मोछुआ आदि इलाकों से पत्थरबाजी की खबर है। पथराव कर रहे लोगों को सुरक्षा बलों ने खदेड़ दिया। किसी के घायल होने की खबर नहीं है। अधिकारियों ने बताया कि कश्मीर के अनेक हिस्सों और श्रीनगर के अधिकतर हिस्सों में प्रतिबंधों में ढील दी गई है।

विज्ञापन
people seeking for mobile service to start in jammu kashmir, jammu kashmir latest visuals and news
मोबाइल इंटरनेट सेवा बंद होने से परेशान लोग

शहर के आवासीय क्षेत्रों, सिविल लाइंस क्षेत्र तथा अन्य जिलों के अधिकतर क्षेत्रों से बैरिकेडिंग हटा लिए गए हैं। दावा किया कि लैंडलाइन टेलीफोन सेवाएं अधिकतर स्थानों पर बहाल हो गई हैं। श्रीनगर के लाल चौक और प्रेस एनक्लेव सहित कई क्षेत्रों में लैंडलाइन टेलीफोन सेवा अब भी ठप है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed