पाक फड़फड़ाता है पूरे कश्मीर के लिए और ऐसे हैं पाक अधिकृत कश्मीर के हालात
अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद पाकिस्तान पूरी तरह से बौखलाया हुआ है। पाकिस्तान की सियासत में भी उठापटक का दौर जारी है। वहीं अब पाकिस्तान के नेता से लेकर आमजन तक पर निशाना साध रहे हैं। मंगलवार को पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के चेयरमैन बिलावल भुट्टो जरदारी ने कश्मीर को लेकर बयान दिया। बिलावल ने पाक मीडिया के जरिए कहा कि हम पहले भारत को धमकी देते थे कि उससे कश्मीर छीन लेंगे, लेकिन इस नाकाम सरकार के चलते अब हालात ये हो गए हैं कि हमें मुजफ्फराबाद बचाने के लाले पड़ गए हैं। अब आप यह भी जान लीजिए कैसे हैं पाक अधिकृत कश्मीर के हालात।
पाकिस्तान की पाक अधिकृत कश्मीर को लेकर नीति है इसका अंदाजा आप इसी से लगा सकते हैं कि यहां स्कूलों और कॉलेजों की भारी कमी है। रोजगार के आंकड़ों पर नजर डालें तो यहां के कई इलाकों लोग यूरोप और मध्य पूर्व में मजदूरी करने जाते हैं। यह बात खुद में गवाह है कि पाकिस्तान यहां के लोगों को केवल कठपुतली समझता है। जिनको गुमराह करके आतंक के लिए प्रयोग करता है। इस इलाके को खुद का बताने वाले पाकिस्तान ने इसे पिछड़ा रहने दिया गया है।
वह यहां के लोगों को भारत के खिलाफ आतंकवाद के तौर पर इस्तेमाल करता है। इसके लिए किसी प्रमाण की जरूरत नहीं हैं। इस क्षेत्र को लेकर उसकी नीति इसी बात से समझी जा सकती है कि मुंबई हमलों के दोषी अजमल कसाब को इसी क्षेत्र(मुजफ्फराबाद) में आतंक की ट्रेनिंग दी गई थी। पाकिस्तान की इन्हीं नीतियों के चलते यहां के लोगों में उसके खिलाफ रोष रहता है। पहचान न जाहिर करने की बात पर हम आपको एक महिला और एक छात्रा के दर्द से रूबरू कराते हैं।
कश्मीर से इस क्षेत्र में गई महिला का कहना है कि सुकून है तो मुश्किल भी ज्यादा है। दिल तो बहुत करता है वहां (कश्मीर) जाने का। लेकिन किस तरह जाएं। जब तक कश्मीर का कोई फैसला नहीं होता है तो किस तरह जा सकते हैं। अगर हम इधर सोना भी खाते हैं (यानी कितनी ही अमीरी में भी रहें) तो भी हमें दुख अपने वतन का जरूर है। हम सोचते हैं कि अगर हमारी कब्र भी हो तो अपने वतन में हो। और मैं आपको क्या बताऊं। वह पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर के हालात के बारे में बोलने से कतराती हैं।
वहीं छात्रा का कहना है कि जिंदगी बस गुजर ही जाती है लेकिन हमारी जिंदगी बड़ी मुश्किल हालात से गुजर रही है। हमें पाकिस्तान सरकार जो अलाउंस देती है, उसमें हमारा गुजारा बड़ी मुश्किल से या कहें कि हो ही नहीं सकता। आपको बता दें कि पाकिस्तान इस क्षेत्र के युवाओं को गुमराह करके आतंक की ओर ढकेलता रहता है। पाकिस्तान की इस नापाक हरकत को दिखाने के लिए यह तस्वीरें गवाह हैं। यह तस्वीरें उत्तरी कश्मीर में पकड़े गए लश्कर आतंकी से बरामद हुए वीडियो की हैं। घाटी में भेजे जाने वाले लश्कर आतंकियों को पीओके में किस तरह की उच्च स्तरीय ट्रेनिंग दी जाती है, इसका वीडियो घाटी के सुरक्षा एजेंसियों के हाथ लगा था।
आपको बता दें कि भारत की संसद में गृह मंत्री अमित शाह के पाक अधिकृत कश्मीर को लेकर दिये गए बयान के बाद पाकिस्तान पूरी तरह से बौखलाया हुआ है।