फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नापाक हरकतों ने इस गांव में छोड़े निशान, पाकिस्तान की फड़फड़ाहट की गवाह हैं दीवारें, देखें तस्वीरें

Tue, 03 Sep 2019 10:44 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 03 Sep 2019 10:44 AM IST
विज्ञापन
Pakistan is targeting the residential areas by violating the ceasefire along Line of Control
पुंछ जिले के शाहपुर सेक्टर में गिरा मोर्टार शेल - फोटो : अमर उजाला
पिछले 29 दिनों से पाकिस्तानी सेना लगातार पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर संघर्षविराम का उल्लंघन कर रिहायशी इलाकों को अपनी नापाक हरकत का निशाना बना रही है। जिसका प्रमाण सोमवार को अमर उजाला की टीम द्वारा गांव शाहपुर का दौरा करने के दौरान मिला। जहां शाहपुर गांव के हर घर पर पाकिस्तानी सेना की बर्बरता के निशान साफ दिखाई दे रहे थे।
Pakistan is targeting the residential areas by violating the ceasefire along Line of Control
मोर्टार बम

गांव का कोई ऐसा घर नहीं था जिसे पाकिस्तानी सेना ने अपने मोर्टारों का निशाना न बनाया हो। गांव में किसी घर की छत उड़ी हुई थी तो किसी की दीवार, कोई घर तो गोलाबारी में पूरी तरह ध्वस्त हो चुका था। गनीमत यह रही कि इस गोलाबारी में किसी का कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। वरना पाकिस्तान ने तो गांव शाहपुर के ग्रामीणों को बड़ी संख्या में मौत के घाट उतारने के प्रयास में कोई कसर नहीं छोड़ी थी।

 

Pakistan is targeting the residential areas by violating the ceasefire along Line of Control
खेत से मिला मोर्टार शेल - फोटो : अमर उजाला

गांव के सरपंच मीर मोहम्मद और नूर हुसैन का कहना है कि कल पाकिस्तानी सेना ने गांव में ऐसे गोले बरसाए जैसे खुदा ओले भी नहीं बरसाता है। गांव अप्पर शाहपुर के सरपंच नूर हुसैन का कहना है कि अकेले इस अप्पर शाहपुर में ही पाकिस्तानी सेना ने 150 के करीब मोर्टार दागे हैं जिनमें से मैंने खुद 110 मोर्टारों को फटते हुए देखा है। गांव में एक घर के आसपास 27 मोर्टार फटे हैं जबकि किसी के आसपास तीन चार से कम मोर्टार नहीं फटे हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Pakistan is targeting the residential areas by violating the ceasefire along Line of Control
पाकिस्तान द्वारा दागा गया मोर्टार - फोटो : अमर उजाला

इतना ही नहीं कल पाकिस्तानी सेना ने 120 एमएम से कम कोई भी मोर्टार नहीं दागा है। यह तो खुदा ने हमें बचा लिया वरना हमारे बचने की कोई उमीद ही नहीं थी। गांव निवासी पूर्व सैनिक की विध्वा शरीफा बी जिसके दोनों बेटे कई वर्ष पूर्व माइन विस्फोट में अपंग हो चुके हैं उसके तीनों कच्चे मकान पाकिस्तानी गोलाबारी में पूरी तरह तबाह हो गए हैं जिसके गम में शरीफा बी का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा है।

 

विज्ञापन
Pakistan is targeting the residential areas by violating the ceasefire along Line of Control
पुंछ जिले के शाहपुर सेक्टर में गिरा मोर्टार शेल - फोटो : अमर उजाला

उसका कहना है कि मेरे लिए तो कल हिंदुस्तान-पाकिस्तान की जंग ही हो गई है। मेरे पास अब सर छुपाने की भी जगह नहीं है। ऐसा ही हाल गांव के दर्जनों लोगों का है जिनके मकान पाकिस्तानी गोलाबारी में बुरी तरह ध्वस्त हो गए हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed