फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Operation Sindoor: एक-एक कर हुए धमाके, आकाश में मंडराए फाइटर जेट, देर रात तक गूंजती रही आवाज; लोग बोले-जय हिंद

Wed, 07 May 2025 10:06 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 07 May 2025 10:06 AM IST
सार

न्याय हुआ... जय हिंद, आकाश में फाइटर जेट मंडराए, देर रात तक आवाज  गूंजती रही। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कुछ-कुछ देर पर एक-एक कर तीन धमाके हुए। देर रात सवा एक बजे के करीब लोग आवाज सुनकर घबराए और छतों पर पहुंचे।

विज्ञापन
Operation Sindoor India Air Strikes on Pakistan Fighter Jets in Sky Series Of Explosion
भारतीय सेना की ओर से लड़ाकू विमानों से पीओके में दागे गए गोले - फोटो : संवाद
घाटी सोते-सोते मानो जाग उठी हो। मंगलवार-बुधवार की रात करीब सवा एक बजे अचानक से श्रीनगर के आसमान में फाइटर जेट मंडराने लगे। गूंज सुनकर लोग घरों की छतों पर पहुंचने लगे। तभी अचानक से तेज धमाका हुआ और आसमान लाल हो गया। इसके बाद फिर आकाश की लाली खत्म हुई तो अंधेरे में टिमटिमाती रोशनी के बीच फिर फाइटर जेट की गूंज सुनाई देने लगी। 


प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कुछ-कुछ देर पर एक-एक कर तीन धमाके हुए। यह सिलसिला करीब 40 मिनट से अधिक तक चला। कुछ मिनट के लिए आवाज थमी और फिर लगातार लड़ाकू विमान मंडराते रहे। 
 
Operation Sindoor India Air Strikes on Pakistan Fighter Jets in Sky Series Of Explosion
भारतीय सेना की ओर से लड़ाकू विमानों से पीओके में दागे गए गोले - फोटो : अमर उजाला
पाकिस्तान के सोशल मीडिया हैंडलर लिखने लगे- हो गया हमला 
इस बीच पाकिस्तान के सोशल मीडिया हैंडलर की पोस्ट हमले को लेकर पोस्ट से भरने लगी। एक ने लिखा कि भावालपुर में जैश-ए-मोहम्मद पर हमला। इसी के बाद अगला पोस्ट था कि पाकिस्तान में पैनिक... आकाश में बढ़ गई हवाई गतिविधियां। मुजफ्फराबाद में तेज धमाकों की आवाज सुनाई दे रही है। पूरे इस्लामाबाद में गतिविधियां देखी जा रही हैं। इसी तरह से लोगों ने एक-एक कर सूचना की पुष्टि की। 
Operation Sindoor India Air Strikes on Pakistan Fighter Jets in Sky Series Of Explosion
भारतीय सेना की ओर से लड़ाकू विमानों से पीओके में दागे गए गोले - फोटो : अमर उजाला
जम्मू के आसमान में ड्रोन मंडराते रहे, लाल गोले को लोगों ने फोन में कैद किया 
पाकिस्तान पर भारतीय सेना के हमले की सूचना से घाटी ही नहीं, बल्कि जम्मू संभाग के शहरी और सीमावर्ती इलाकों में लोग जाग गए। देर रात लोगों के घरों के टेलीविजन खुल गए और सोशल मीडिया के साथ ही एक दूसरे को लोगों ने जय हिंद के संदेश भेजना शुरू कर दिया। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Operation Sindoor India Air Strikes on Pakistan Fighter Jets in Sky Series Of Explosion
पाकिस्तानी ठिकानों पर भारतीय.सेना की कार्रवाई (प्रतीकात्मक) - फोटो : एएनआई / एक्स@adgpi
सीमावर्ती इलाकों में लोगों ने तलाशे सुरक्षित ठिकाने 
इस दौरान कुछ लोगों ने इमारतों की छतों पर चढ़कर मंडराते ड्रोन और लाल गोले जैसी चीज को भी मोबाइल फोन कैमरे में कैद किया। इस बीच हेलिकॉप्टर की आवाजें भी गूंजती रहीं। सीमावर्ती इलाकों में पुंछ में तो महिला की मौत की खबर से हर तरफ हलचल बढ़ी। कई इलाकों में तो लोगों ने सुरक्षित स्थानों की ओर रुख किया। 
विज्ञापन
Operation Sindoor India Air Strikes on Pakistan Fighter Jets in Sky Series Of Explosion
घर में दिखे गोलीबारी के निशान - फोटो : अमर उजाला
अखनूर सेक्टर के परगवाल और गढ़खाल में भारी गोलाबारी कर भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया। कश्मीर के तंगधार और उड़ी सेक्टर में भी भारी गोलाबारी हुई। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed