जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की यह तस्वीर काफी वायरल हो रही है।
2 of 5
उमर अब्दुल्ला
- फोटो : सोशल मीडिया
इस तस्वीर में उनकी दाढ़ी काफी बड़ी नजर आ रही है।
3 of 5
उमर अब्दुल्ला
- फोटो : अमर उजाला, फाइल फोटो
पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की ये तस्वीर घाटी में इंटरनेट सेवा बहाल होने के बाद सामने आई है।
वायरल फोटो में उमर अब्दुल्ला बढ़ी हुई दाढ़ी के साथ नजर आ रहे हैं। फिलहाल वो पुलिस हिरासत में श्रीनगर के हरि निवास में हैं। उमर पिछले साल 5 अगस्त से ही पुलिस हिरासत में हैं। उमर के अलावा उनके पिता फारूक अब्दुल्ला को पब्लिक सेफ्टी ऐक्ट(पीएसए) के तहत घर में नजरबंद रखा गया है।
इससे पहले कई बार नेशनल कांफ्रेंस ने पार्टी अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला, उपप्रधान उमर अब्दुल्ला सहित अन्य राजनीतिक दलों के नेताओं को जल्द रिहा करने की मांग कर चुकी है। नेशनल कांफ्रेंस ने कहा कि संसद में डॉ. फारूक को शामिल न करके जनता की आवाज को दबाया जा रहा है। शेर-ए-कश्मीर भवन से संयुक्त बयान में पार्टी नेताओं ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में राजनीतिक अस्थिरता का माहौल है। लोग खुद को संविधानिक तौर पर ठगा महसूस कर रहे हैं। सरकार को अपनी बात रखने के लिए आजादी देनी चाहिए। सभी राजनीतिक नेताओं को जल्द रिहा करके राजनीतिक माहौल को बहाल किया जाए।