फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बाबा जित्तो के दर पर उमड़ा आस्था का सैलाब, देखिए झिड़ी मेले की अद्भुत तस्वीरें

Tue, 12 Nov 2019 04:05 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 12 Nov 2019 04:05 PM IST
विज्ञापन
North India's largest Jhidi fair, farmer Baba Jitto story, jammu kashmir
झिड़ी मेला - फोटो : अमर उजाला

आस्था और विश्वास के प्रतीक बाबा जित्तो के दर पर सजने वाले मेले का कार्तिक पूर्णिमा पर शुभारंभ हुआ। इसमें शामिल होने के लिए सोमवार तक पंजाब, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल सहित अन्य राज्यों से करीब एक लाख से ज्यादा श्रद्धालु पहुंच चुके थे। सभी बाबा जित्तो और मां बुआ दाती के जल्द दर्शन करने और मेले का आनंद उठाने के लिए उत्सुक हैं। वहीं, भजन कीर्तन से मंदिर परिसर और आसपास में माहौल भक्तिमय बन गया है।  


 
North India's largest Jhidi fair, farmer Baba Jitto story, jammu kashmir
झिड़ी मेला - फोटो : अमर उजाला

जम्मू से बीस किलोमीटर दूर झिड़ी गांव में बाबा जित्तो के दर पर आज उत्तर भारत का सबसे बड़ा मेला शुरू हो गया। मंदिर को आकर्षक तरीके से सजाया गया है, जो देखते बन रहा है। आठ दिवसीय इस मेले में हर रोज बड़ी संख्या में श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते हुए पहुंच रहे हैं। बाबा जित्तो और मां बुआ दाती का आशीर्वाद प्राप्त करने वालों की भी लंबी लाइन देखने को मिल रही है। सभी दर्शन कर सुख समृद्धि की कामना कर रहे हैं।
 

North India's largest Jhidi fair, farmer Baba Jitto story, jammu kashmir
झिड़ी मेला - फोटो : अमर उजाला

बाहरी राज्यों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। वहीं कुछ ढोल की थाप पर सिर घुमाते नजर आते हैं, तो कुछ माला धारण किए हैं। विभिन्न बिरादरी के लोग भी हैं, जो आस्था और विश्वास के साथ बाबा के दर पर माथा टेकने के लिए पहुंचे हैं। लोग बाबा के दरबार में नतमस्तक होकर सुख समृद्धि की कामना कर रहे हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
North India's largest Jhidi fair, farmer Baba Jitto story, jammu kashmir
झिड़ी मेला - फोटो : अमर उजाला

बाबा जित्तो के मंदिर के चारों और दुकानें सजी हैं। इनमें खिलौने से लेकर मिठाई और साज-श्रृंगार तक की दुकानें हैं। झूले और सर्कस भी हैं, जो बच्चों को खूब भा रहे हैं।


 
विज्ञापन
North India's largest Jhidi fair, farmer Baba Jitto story, jammu kashmir
झिड़ी मेला - फोटो : अमर उजाला

पंजाब के गुरुदासपुर से आए बंसी लाल शर्मा देव स्थान के अंदर ध्यान लगाए थे। कुछ समय बाद उनसे बात की, तो उन्होंने बताया कि 30 साल से वह मेले में आ रहे, जबकि मेले में आने का सिलसिला उनके पूर्वज के समय से चलता आ रहा है। वह बताते हैं कि बाबा जित्तो हर किसी की सुनते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed