{"_id":"5dc984598ebc3e5b3a7f05d3","slug":"rail-service-resume-in-kashmir-railway-runs-trial-run-between-srinagar-banihal-railway-station","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कश्मीर में तीन महीने से बंद रेल सेवा आज से होगी शुरू, श्रीनगर-बनिहाल के बीच रेलवे ने किया ट्रायल रन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर में तीन महीने से बंद रेल सेवा आज से होगी शुरू, श्रीनगर-बनिहाल के बीच रेलवे ने किया ट्रायल रन
Tue, 12 Nov 2019 12:04 AM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Pranjal Dixit
Updated Tue, 12 Nov 2019 12:04 AM IST
विज्ञापन
श्रीनगर ट्रेन सेवा
- फोटो : बासित जरगर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर से पांच अगस्त को अनुच्छेद-370 हटाने की घोषणा करने के साथ ही घाटी में बंद पड़ी रेल सेवा को मंगलवार से फिर से शुरू किया जाएगा। करीब तीन माह तक बंद रही बनिहाल-बारामुला रेल सेवा में से अभी श्रीनगर-बारामुला के बीच रेल सेवा को बहाल करने की हरी झंडी मिली है। इन तीन माह के दौरान रेलवे को करीब तीन करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।
श्रीनगर ट्रेन सेवा
- फोटो : बासित जरगर
श्रीनगर के नौगाम इलाके में स्थित श्रीनगर रेलवे स्टेशन पर सोमवार को करीब तीन माह के अंतराल के बाद हलचल देखने को मिली। यह मौका था श्रीनगर से बारामुला के बीच रेल लिंक पर रेल सेवा के ट्रायल रन का, जिसे रेलवे और सुरक्षा बल के वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में अंजाम दिया गया।
श्रीनगर ट्रेन सेवा
- फोटो : बासित जरगर
मंगलवार से आम लोगों के लिए श्रीनगर-बारामुला रेल सेवा को बहाल किया जाएगा। क्योंकि सुरक्षा एजेंसियों की ओर से केवल श्रीनगर-बारामुला रेल लाइन पर ही सुरक्षा के लिहाज से हरी झंडी दी गई है। इसके चलते रविवार को रेलवे के अधिकारियों ने यात्रियों की सुरक्षा के लिहाज से एक बैठक भी बुलाई और ट्रैक का निरीक्षण किया। ट्रैक में किसी प्रकार की खराबी न होते हुए सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक श्रीनगर और बारामुला के बीच दो रेल चलाने का फैसला लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर ट्रेन सेवा
- फोटो : बासित जरगर
आतंकी बुरहान के मारे जाने के दौरान पांच करोड़ का नुकसान
वर्ष 2016 में हिजबुल मुजाहिदीन के कमांडर बुरहान वानी के मारे जाने के बाद उत्पन्न हुए हालात के चलते इस सेवा को करीब 5 माह के लिए बंद रखा गया। उस दौरान करीब 5 करोड़ का नुकसान रेलवे को हुआ था। वर्ष 2017 और 2018 में 44 और 30 दिन तक रेल सेवा एहतियात के तौर पर बंद रही, जिस दौरान करीब एक करोड़ से अधिक का नुकसान हुआ था।
वर्ष 2016 में हिजबुल मुजाहिदीन के कमांडर बुरहान वानी के मारे जाने के बाद उत्पन्न हुए हालात के चलते इस सेवा को करीब 5 माह के लिए बंद रखा गया। उस दौरान करीब 5 करोड़ का नुकसान रेलवे को हुआ था। वर्ष 2017 और 2018 में 44 और 30 दिन तक रेल सेवा एहतियात के तौर पर बंद रही, जिस दौरान करीब एक करोड़ से अधिक का नुकसान हुआ था।
विज्ञापन
श्रीनगर ट्रेन सेवा
- फोटो : बासित जरगर
सालाना कमाई 10 करोड़
आंकड़ों के अनुसार बनिहाल-बारामुला के बीच 137 किलोमीटर की दूरी तय करने वाली इस रेल सेवा से सालाना करीब 10 करोड़ की कमाई होती है, लेकिन इसकीएवज में रेलवे द्वारा इसके रखरखाव पर 70 करोड़ खर्च किया जाता है। हफ्ते में छह दिन रेलवे द्वारा प्रतिदिन 30 ट्रेनें चलाई जाती हैं जिसका अधिकतर छात्र, सरकारी कर्मचारी आदि लाभ उठाते हैं। 2020 तक सरकार ने रेल लिंक के माध्यम से कश्मीर को कन्याकुमारी के साथ जोड़ने की योजना बनाई हुई है। ऐसा होने पर ट्रेन जम्मू और कश्मीर में पर्यटन को बढ़ावा देने में मदद करेगी और साथ ही यहां के फलों के व्यापार को भी बढ़ावा मिलेगा और कश्मीर की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।