फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मौसम का बिगड़ा मिजाजः जम्मू में बारिश तो कश्मीर में बर्फबारी जारी, ठंड से ठिठुरे लोग

Sat, 16 Nov 2019 07:04 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू/श्रीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू/श्रीनगर Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 16 Nov 2019 07:04 PM IST
विज्ञापन
Rain in Jammu and snowfall in Kashmir, Jammu Kashmir weather
बर्फबारी - फोटो : बासित जरगर

घाटी में पिछले 24 घंटों से लगातार मैदानी इलाकों में बारिश का सिलसिला जारी है। वहीं कश्मीर और लद्दाख के ऊपरी इलाकों में हल्की बर्फबारी भी हुई है। मौसम विभाग के अधिकारी ने बताया कि घाटी में अगले 24 घंटों तक मौसम के मिजाज ऐसे ही बिगड़े रहेंगे। 17 नवम्बर के बाद मौसम में हल्का सुधार हो सकता है। शुक्रवार को श्रीनगर का अधिकतम तापमान 7.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

Rain in Jammu and snowfall in Kashmir, Jammu Kashmir weather
बर्फबारी की तस्वीरें - फोटो : बासित जरगर

कश्मीर घाटी में पिछले दो सप्ताह से लगातार मौसम के बिगड़े मिजाज से घाटी के लोग ठिठुर रहे हैं। बर्फबारी और बारिशों के कारण दिन के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। दिन का तापमान सामान्य से नौ डिग्री नीचे चला गया है।

 

Rain in Jammu and snowfall in Kashmir, Jammu Kashmir weather
बर्फबारी की तस्वीरें - फोटो : बासित जरगर

मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटे तक घाटी में एक बार फिर से बर्फबारी हो सकती है। वहीं बर्फबारी से श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग अभी बंद है। हजारों वाहन फंसे हुए हैं। गुरुवार रात से हो रही बारिश और बर्फबारी के कारण राजमार्ग पर डिगडोल के पास भूस्खलन के कारण यातायात को एहतियातन रोक दिया गया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Rain in Jammu and snowfall in Kashmir, Jammu Kashmir weather
बर्फबारी की तस्वीरें - फोटो : अमर उजाला

श्रीनगर समेत कश्मीर घाटी के अन्य इलाकों में समय से पहले नवम्बर के पहले सप्ताह में हुई भीषण बर्फबारी और लगातार हो रही बारिश के चलते कश्मीर के लोगों को भीषण ठंड झेलनी पड़ रही है। कई इलाकों में बिजली कटौती से लोग परेशान हैं।

 

विज्ञापन
Rain in Jammu and snowfall in Kashmir, Jammu Kashmir weather
बर्फबारी की तस्वीरें - फोटो : अमर उजाला
यहां भी तापमान में आई कमी
तापमान    न्यूनतम     अधिकतम
काजीगुंड     2.2    डिग्री सेल्सियस 7.2 डिग्री सेल्सियस
पहलगाम     2.0    डिग्री सेल्सियस 4.3 डिग्री सेल्सियस
गुलमर्ग     0.2    डिग्री सेल्सियस 3.5 डिग्री सेल्सियस
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed