फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नए साल का इस्तकबालः मंदिरों के शहर में आज रात मचेगा धमाल, यहां बैली डांसर जमाएंगी रंग

Tue, 31 Dec 2019 05:45 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 31 Dec 2019 05:45 PM IST
विज्ञापन
New Year celebration Tonight in city of temples jammu
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

नए जम्मू-कश्मीर में नए साल का पहला जश्न धमाकेदार होने जा रहा है। मंदिरों के शहर में सामुदायिक क्लबों से लेकर होटल-रेस्टोरेंटों में विशेष तैयारियां कर ली गई हैं। गुजरते साल की आखिरी रात को यादगार बनाने के लिए सेलिब्रिटी भी अपनी आवाज और अभिनय से जादू बिखेरेंगी। होटलों में लाइव म्यूजिक से लेकर बैली डांस, डीजे नाइट, गजल से लेकर भंगड़े से धूम मचाने की तैयारी है। देश-विदेश से आर्टिस्ट बुलाए गए हैं। आधी रात को नए साल के इस्तकबाल को क्लबों और होटलों ने विशेष पास जारी किए हैं।




 

New Year celebration Tonight in city of temples jammu
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
होटल एशिया के फूड एंड बीवरेजिस मैनेजर धीरज ने बताया कि नए साल पर जश्न के लिए दिल्ली से बैली डांसर और भंगड़ा डांसर बुलाए गए हैं। होटल में 7500 कर कपल एंट्री पास दिया गया है।

 
New Year celebration Tonight in city of temples jammu
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
अमर सिंह क्लब के सचिव विजय सराफ ने बताया कि बिग बॉस-12 में शामिल रहीं जसलीन थमारू समेत मुंबई के आर्टिस्ट धूम मचाने पहुंच रहे हैं। क्लब ने इस बार 1500 पास जारी किए हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
New Year celebration Tonight in city of temples jammu
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

लैमन ट्री होटल से संदीप सपरु ने बताया कि इस बार डीजे नाइट का आयोजन किया गया है। लोकल सिंगर भी प्रस्तुति रखेंगे। 5999 रुपये का कपल एंट्री पास जारी किए जा रहे हैं। होटल रमाडा के अभिनव रैना ने बताया कि नए साल पर एक होटल में लाइव म्यूजिक और दूसरे में गजल नाइट होगी।

 

विज्ञापन
New Year celebration Tonight in city of temples jammu
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
केसी रेजीडेंसी के मैनेजर मोहित ने बताया कि बैली डांस और इंडियन डांस ग्रुप की परफॉर्मेंस होगी। विदेशी कलाकारों समेत मुबई से आर्टिस्ट बुलाए गए हैं। 2000 रुपये प्रति व्यक्ति एंट्री शुल्क रखा गया है।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed