मां वैष्णो देवी की नगरी में आज से शुरू हुए पवित्र नवरात्र के लिए पहले दिन ही काफी चहल-पहल दिखी। श्रद्धालुओं की लंबी कतारें माता के दर्शन के लिए दिखीं। आधार शिविर कटड़ा से लेकर भवन तक पूरी घाटी को रंग-बिरंगी कृत्रिम लाइट से सजाया गया है। भवन को देसी के साथ विदेशी फूलों से सजाया गया है। इसमें फलों का भी प्रयोग किया गया है। तस्वीरों में करें माता के दर्शन...
नवरात्रि के पहले दिन वैष्णो देवी मंदिर पर लगी भक्तों की भीड़, घर बैठे यहां करें दर्शन, जान लें ये नियम
- धर्मनगरी कटड़ा से लेकर भवन तक यात्रा मार्ग चमका, नहीं होगा नवरात्र महोत्सव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फूलों और फलों की खुशबू से समूचा क्षेत्र महक रहा है। हालांकि इस बार कोरोना महामारी के कारण आधार शिविर कटड़ा में नवरात्र महोत्सव नहीं होगा, लेकिन भक्तों के स्वागत के लिए धर्मनगरी कटड़ा को सजा दिया गया है।
कोरोना संक्रमण के मद्देनजर मां वैष्णो देवी के दरबार में पहुंचने वाले श्रद्धालु को अपनी कोरोना जांच करवानी जरूरी है। श्रद्धालुओं को अपने साथ निगेटिव रिपोर्ट लेकर जाना होगा, उसके बाद ही वह दर्शन कर सकेंगे। इसके अलावा मां वैष्णो देवी में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए हेलिकॉप्टर सेवा शुरू कर दी गई है। बैटरी कार, घोड़ा और पिट्ठू की सुविधा भी बहाल कर दी गई है।
एक बार में पांच श्रद्धालु ही जाएंगे मंदिर के अंदर
नवरात्र पर मंदिरों में कोविड-19 को लेकर केंद्र सरकार की गाइडलाइन का पूरा पालन किया जा रहा है। शहर में प्रमुख रूप से तिकोना पार्क स्थित श्रीमाता वैष्णो देवी मंदिर, काली मंदिर, एनआईटी-1 में सिद्धपीठ हनुमान मंदिर और एनआईटी-5 श्रीबांके बिहारी मंदिर व तत्कालेश्वर महादेव मंदिर को विशेष रूप से सजाया गया है। इस दौरान यहां सामाजिक दूरी के नियमों का पालन कराने पर पूरा ध्यान दिया जा रहा है।
ये भी हैं नियम-
- एक समय में मंदिरों में केवल 5 लोगों को प्रवेश दिया जाएगा
- उनके निकलने के बाद अन्य को मिलेगा प्रवेश
- भीड़ को रोकने के लिए मंदिर सदस्यों के साथ पुलिस तैनात रहेगी
- प्रवेश से पहले द्वार पर लगी हैंड सैनिटाइजर मशीन से हाथ साफ करना जरूरी
- पुजारी नहीं देंगे आशीर्वाद और न टीका लगाएंगे
- मंदिर खुलने और बंद होने पर किए जाएंगे सैनिटाइज