फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जम्मू-कश्मीर में कोरोना: अप्रैल में 2200, मई के पहले पांच दिन में ही 600 मृत्यु प्रमाणपत्र जारी

Fri, 21 May 2021 03:43 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Fri, 21 May 2021 03:43 PM IST
विज्ञापन
Corona in Jammu and Kashmir: 2200 in April, 600 death certificates issued in first five days of May
जम्मू-कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : संजय कुमार
कोरोना संक्रमण के बीच जिले में मौतों का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। कोरोना के कारण या फिर अन्य कारणों से हुई मौतों पर अप्रैल में सर्वाधिक 2200 मृत्यु प्रमाण पत्र जारी किए गए हैं। वहीं, मई के पहले पांच दिन में ही 600 डेथ सर्टिफिकेट नगर निगम ने जारी किए। बताया जा रहा है। छह मई से तकनीकी कारणों से जन्म मृत्यु विंग के क्लेरिकल कार्यालय को बंद करना पड़ा। अब कार्यालय खुलने के बाद ही लोगों को प्रमाणपत्र जारी हो पाएंगे। हालांकि नगर निगम का दावा है कि मौतों कैसे हुई है, इस बारे में जानकारी नहीं, लेकिन पेंडिंग मामलों में भी प्रमाणपत्र जारी किए गए हैं। मार्च की बात करें तो सिर्फ 900 लोगों ने अपने दिवंगतों के मृत्यु प्रमाणपत्र प्राप्त किए हैं। फरवरी में यह आंकड़ा सात सौ के आसपास रहा है। प्रदेश में अब तक 74 लाख 18 हजार 169 कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं। इसमें 1 लाख 52 हजार 109 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। वहीं 37302 मरीजों का इलाज चल रहा है।
Corona in Jammu and Kashmir: 2200 in April, 600 death certificates issued in first five days of May
corona cases of jammu kashmir - फोटो : अमर उजाला
आंकड़ों के अनुसार रोजाना 60 से 70 मौतें हो रहीं
सूत्रों के अनुसार कोरोना संक्रमण के कारण मौतों का ग्राफ बढ़ा है। उक्त आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में हर रोज साठ से सत्तर के बीच लोग मर रहे हैं। जीएमसी में मरने वालों का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। जीमएसी में मौत के बाद लिखित जानकारी नगर निगम के पास आती है। इसके बाद मृत्यु प्रमाण पत्र जारी होता है।
Corona in Jammu and Kashmir: 2200 in April, 600 death certificates issued in first five days of May
Corona infection in Jammu and Kashmir - फोटो : अमर उजाला
वर्ष 2021 में चार महीनों जारी प्रमाण पत्र
फरवरी    700
मार्च    900
अप्रैल    2200
मई    600 पांच तारीख तक
विज्ञापन
विज्ञापन
Corona in Jammu and Kashmir: 2200 in April, 600 death certificates issued in first five days of May
corona cases of jammu kashmir - फोटो : अमर उजाला
2020 में तीन महीनों में जारी प्रमाण पत्र
मार्च     67
अप्रैल   130
मई      225
विज्ञापन
Corona in Jammu and Kashmir: 2200 in April, 600 death certificates issued in first five days of May
coronavirus in jammu kashmir - फोटो : संजय कुमार
कोरोना संक्रमण के चलते अब विंग में फिलहाल काम बंद है। मई और अप्रैल के मामलों ने सबको चौका दिया है। मृत्यु प्रमाणपत्र जारी किए जा रहे हैं। फिलहालत अब विंग बंद चल रही है। अब कार्यालय खुलने के बाद ही लोगों को प्रमाणपत्र जारी किए जाएंगे। अप्रैल में प्रमाणपत्र बनाने के लिए बड़ी संख्या में आनलाइन व ऑफलाइन आवेदन आए। - हरिंद्र सिंह, सीटीओ, नगर निगम

यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: बरस रहा कोरोना का कहर, लॉकडाउन में थाली से गायब हुईं ताजा सब्जियां
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed