फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Nagrota Attack: पाकिस्तान फिर बेनकाब, मिले पुख्ता सबूत, यहीं बने थे दहशतगर्दों के सभी हथियार 

Sun, 22 Nov 2020 11:17 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 22 Nov 2020 11:17 AM IST
विज्ञापन
nagrota encounter news All the weapons of terrorists were made in Pakistan
Nagrota Encounter - फोटो : अमर उजाला।
जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर नगरोटा में मारे गए जैश-ए-मोहम्मद के चारों दहशतगर्दों को शकरगढ़ में जैश के ट्रेनिंग कैंप में आत्मघाती हमले की ट्रेनिंग दी गई थी। सूत्रों के अनुसार, इन्हें उपलब्ध विस्फोटकों का इस्तेमाल करके कश्मीर घाटी में ज्यादा से ज्यादा नुकसान पहुंचाने की भी ट्रेनिंग दी गई। 
nagrota encounter news All the weapons of terrorists were made in Pakistan
जला हुआ ट्रक - फोटो : अमर उजाला
सूत्रों के अनुसार, पाक में हैंडलर मौलाना मसूद अजहर के भाई अब्दुल रउफ असगर का इनकी ट्रेनिंग में प्रमुख हाथ था। उसने भारतीय सीमा के पास पाकिस्तान के शकरगढ़ कैंप से चार जिहादियों का चयन किया था। हमले की योजना बनाने के लिए एक अन्य आतंकवादी काजी तरार को भी असगर के साथ सौंपा गया था। 

 
nagrota encounter news All the weapons of terrorists were made in Pakistan
encounter in nagrota - फोटो : अमर उजाला
आतंकियों के सभी हथियार पाकिस्तान में बने हुए, सबके लिए तय किए थे गए समय
नगरोटा में जब सुरक्षाबलों ने ट्रक को रोका, तो इसमें छिपे चारों आतंकियों ने अल्लाह हू अकबर, इस्लाम जिंदाबाद, पाकिस्तान जिंदाबाद और जैश जिंदाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिए। सुरक्षाबलों ने इन्हें सरेंडर करने को कहा, मगर यह साफ था कि वे भारतीय सरजमीं पर जान देने के इरादे से ही आए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
nagrota encounter news All the weapons of terrorists were made in Pakistan
encounter in nagrota - फोटो : अमर उजाला
मारे जाने के बाद इनके पास से 11 एके-47 राइफल, 23 मैग्जीन, 29 ग्रेनेड और 10 अंडर बैरेल ग्रेनेड लॉन्चर मिले। सभी के सभी हथियार पाकिस्तान में बने हुए थे। इनके पास से जीपीएस प्रणाली और कैसियो की घड़ियां भी मिलीं, जिसमें सभी आतंकियों के लिए एक समय तय किया गया था। 
विज्ञापन
nagrota encounter news All the weapons of terrorists were made in Pakistan
encounter in nagrota - फोटो : अमर उजाला
फरार ट्रक चालक का तीसरे दिन भी सुराग नहीं
जैश आतंकियों को ट्रक में ले जाने वाले चालक का तीसरे दिन भी कोई पता नहीं चल पाया है। हालांकि, पुलिस और सुरक्षाबलों ने तीसरे दिन भी जंगलों की खाक छानी। अब कयास लगाए जा रहे हैं कि चालक जंगल के रास्तों से होकर रिहायशी इलाके में पहुंच गया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed