फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जम्मू-कश्मीर में एक हफ्ता देरी से बरसेंगे बादल, मानसून देर से पहुंचने के आसार

Tue, 25 Jun 2019 07:45 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Tue, 25 Jun 2019 07:45 PM IST
विज्ञापन
monsoon to come late in jammu kashmir state
जम्मू-कश्मीर में मौसम के उतार चढ़ाव के बीच राज्य में मानसून के देरी से पहुंचने के आसार हैं। इस साल अब तक कश्मीर संभाग में निरंतर अंतराल के बाद बारिश होती रही है, लेकिन जम्मू संभाग में प्री मानसून बारिश का असर नहीं दिखा है। जून का आखिरी पड़ाव चल रहा है, लेकिन संभाग में पर्याप्त बारिश नहीं हुई है। संभाग के प्रमुख हिस्सों में पारा चालीस डिग्री के आसपास रहा है। 
monsoon to come late in jammu kashmir state
मौसम विभाग श्रीनगर के निदेशक सोनम लोट्स के अनुसार जम्मू-कश्मीर में मानसून के निर्धारित से एक हफ्ता देरी से जुलाई के पहले हफ्ते में पहुंचने की उम्मीद है। मौसम के मिजाज के मुताबिक से थोड़ा आगे भी जा सकता है। केरल से मानसून पूरी तरह से अभी सक्रिय नहीं हुआ है, जिसका असर राज्य में दिखेगा। वर्ष 2018 में 28 जून को मानसून ने जम्मू-कश्मीर में दस्तक दी थी। 

 
monsoon to come late in jammu kashmir state
राज्य में अमूमन जून के आखिरी और जुलाई के पहले सप्ताह में मानसून पहुंचता रहा है। जम्मू-कश्मीर से पहले मानसून देश के कई हिस्सों से होकर यहां पहुंचता है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अभी मानसून में तेजी आने के आसार नहीं हैं। पिछले रिकार्ड के मुताबिक जम्मू संभाग में जुलाई और अगस्त माह में सबसे अधिक बारिश होती रही है। यह आंकड़ा 500 मिलीमीटर से ऊपर या इससे थोड़ा कम रहा है। मानसून के दौरान जम्मू और कश्मीर संभाग के कई हिस्सों में बाढ़ की स्थिति रही है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
monsoon to come late in jammu kashmir state
कब कब राज्य में पहुंचा मानसून
2014 - 1 जुलाई
2015 - 24 जून
2016 - 21 जून
2017 - 3 जुलाई
2018 - 28 जून 

 
विज्ञापन
monsoon to come late in jammu kashmir state
केरल से चलकर राज्य में पहुंचता है मानसून 
मौसम विभाग श्रीनगर के अनुसार रियासत में मानसून की साउथ वेस्ट विंड (हवाएं) वे आफ बंगाल और अरेवियन समंद्र से आती हैं। यह देश में केरल से दाखिल होकर धीरे धीरे जेएंडके तक पहुंचती हैं। जेएंडके में पहुंचकर यह विंड आगे पाकिस्तान के साथ लगते इलाकों से होती हुई हिमालय में जाकर रुक जाती हैं। राज्य में मानसून करीब 30 जून को पहुंचकर 15 सितंबर तक सक्रिय रहता है। मानसून की विंड को साउथ वेस्ट विंड भी कहा जाता है। पहले इसे ट्रेड विंड कहा जाता था। मानसून की हवाएं अपने साथ नमी लेकर चलती हैं। इसी तरह 15 सितंबर से केसपियन सी (समुद्र, सभी ईरान-इराक के पास), मेडिटेरियन सी और ब्लैक सी से वेस्टर्न डिस्टरवेंस की हवाएं चलती हैं जो जेएंडके में वेस्टर्न डिस्टरवेंस का काम करने के साथ मानसून की हवाओं से टकरा कर उन्हें वापस भेजती हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed