फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नजरबंद महबूबा ने सरकार से मांगा बंद लोगों का ब्योरा, तस्वीरों में देखिए हाल-ए-कश्मीर

Sat, 21 Sep 2019 07:17 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर Published by: Pranjal Dixit Updated Sat, 21 Sep 2019 07:17 PM IST
विज्ञापन
mehbooba mufti asked government to give details of detained people in kashmir, photos of kashmir
कश्मीर के हालात में हो रहा तेजी सुधार - फोटो : अमर उजाला
जुमा की नमाज को लेकर लगाई गई पाबंदियां एक दिन बाद कश्मीर के अधिकतर हिस्सों से हटा ली गईं, लेकिन कुपवाड़ा जिले के हंदवाड़ा इलाके में कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए एहतियातन यह अब भी जारी है। शुक्रवार को घाटी के कई इलाकों में नए सिरे से प्रतिबंध लगाए गए थे। बड़ी मस्जिदों तथा धार्मिक स्थलों में अधिक संख्या में लोगों के इकट्ठा होने के दौरान निहित स्वार्थी तत्वों द्वारा मौके का फायदा उठाने के संदेह के चलते यह कदम उठाया गया था।
mehbooba mufti asked government to give details of detained people in kashmir, photos of kashmir
कश्मीर के हालात में हो रहा तेजी सुधार - फोटो : अमर उजाला
अधिकारियों ने बताया कि कश्मीर के अधिकतर इलाकों में प्रतिबंधों में ढील दी गई है। उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के हंदवाड़ा में अब भी प्रतिबंध जारी हैं। दुकानें सुबह-शाम खुल रही हैं। इस अवधि में लोग आवश्यकतानुसार सामान खरीद रहे हैं। पूरी घाटी में लैंडलाइन सेवाएं बहाल हैं। कुपवाड़ा और हंदवाड़ा में मोबाइल सेवा चल रही है। 

mehbooba mufti asked government to give details of detained people in kashmir, photos of kashmir
कश्मीर के हालात में हो रहा तेजी सुधार - फोटो : अमर उजाला
सड़कों पर निजी वाहन भी काफी संख्या में दौड़ते दिखे। खासकर डल गेट इलाके तथा सिविल लाइंस में वाहनों की संख्या अधिक रही। राज्य का विशेष दर्जा समाप्त करने के 48वें दिन शुक्रवार को भी घाटी में मोबाइल तथा इंटरनेट सेवाएं निलंबित हैं। संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा बल अब भी तैनात हैं। नौहट्टा में जामिया मस्जिद तथा हजरतबल में दरगाह शरीफ  सहित कई बड़ी मस्जिदों एवं धार्मिक स्थल पर शुक्रवार को नमाज की अनुमति नहीं दी गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
mehbooba mufti asked government to give details of detained people in kashmir, photos of kashmir
कश्मीर के हालात में हो रहा तेजी सुधार - फोटो : अमर उजाला
बांड पर नेताओं की रिहाई शुरू
राज्य के विशेष दर्जे की समाप्ति के बाद हिरासत में लिए गए अलगाववादियों तथा नेताओं को सरकार ने बांड पर रिहा करना शुरू कर दिया है। पीपुल्स कांफ्रेंस के इमरान रजा अंसारी, पीडीपी के खुर्शीद आलम और नेशनल कांफ्रेंस के सैयद आखून को शुक्रवार को रिहा किया गया था। इसके साथ ही रिहाई के लिए अलगाववादी नेता तथा हुर्रियत (एम) प्रमुख मीरवाइज उमर फारूक समेत सात लोगों ने बांड पर हस्ताक्षर कर दिया है। अनुमान के मुताबिक पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला व महबूबा मुफ्ती समेत एक हजार से अधिक नेताओं, अलगाववादियों, कार्यकर्ताओं और वकीलों को हिरासत में रखा गया है। नेकां नेता अली मोहम्मद सागर समेत लगभग 100 लोगों को राज्य के बाहर की जेलों में भेजा गया है। पूर्व मुख्यमंत्री तथा श्रीनगर से नेकां सांसद डा. फारूक अब्दुल्ला को पीएसए के तहत गिरफ्तार रखा गया है। 

विज्ञापन
mehbooba mufti asked government to give details of detained people in kashmir, photos of kashmir
कश्मीर के हालात में हो रहा तेजी सुधार - फोटो : अमर उजाला
महबूबा मुफ्ती ने हिरासत में बंद लोगों का ब्योरा मांगा
पूर्व सीएम महबूबा मुफ्ती ने सरकार से बच्चों और महिलाओं सहित पांच अगस्त के बाद हिरासत में लिए गए लोगों की जानकारी मुहैया कराने को कहा है। मुफ्ती ने राज्य के बाहर जेलों में बंद लोगों का भी ब्योरा मांगा है। अनुच्छेद 370 हटने के बाद नजरबंद महबूबा ने अपनी बेटी इल्तिजा के माध्यम से यह पत्र केंद्रीय गृहसचिव और जम्मू-कश्मीर के सचिव को भेजा है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed