{"_id":"58ea54db4f1c1b4c3e5baa64","slug":"massive-violence-in-srinagar-bypoll-6-killed-more-than-150-injured","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PICS: श्रीनगर उपचुनाव के दौरान हिंसा में 8 की मौत, कई जगहों पर ईवीएम तोड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
PICS: श्रीनगर उपचुनाव के दौरान हिंसा में 8 की मौत, कई जगहों पर ईवीएम तोड़े
amarujala.com-Presented By: आशुतोष तिवारी
Updated Sun, 09 Apr 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
kashmir
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलगाववादियों तथा आतंकियों के चुनाव बहिष्कार के बीच श्रीनगर लोकसभा उपचुनाव में रविवार को भारी हिंसा हुई। इसमें आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि 200 से अधिक घायल हुए हैं। दर्जनभर से अधिक पोलिंग बूथ पर भीड़ ने हमला कर ईवीएम तोड़ दी। पोलिंग बूथ पर पेट्रोल बम से हमले किए गए। कुछ स्थानों पर पोलिंग बूथ बदलने पड़े। उपद्रवियों को काबू में करने के लिए सुरक्षा बलों को आंसू गैस के गोले दागने पड़े और फायरिंग तक करनी पड़ी। दिनभर पत्थरबाजी चलती रही।
kashmir
- फोटो : PTI
चुनाव ड्यूटी में लगे एक दर्जन से अधिक वाहनों को फूंक दिया। उपद्रव बढ़ता देख सुरक्षा बलों की मदद के लिए सेना को बुलाया गया। हिंसा में नागरिकों की मौत के विरोध में अलगाववादियों ने सोमवार को बंद का आह्वान किया है। घाटी में आतंकवाद का दौर शुरू होने के बाद हिंसा तथा उपद्रव के बीच श्रीनगर में अब तक का सबसे कम 6.50 प्रतिशत वोट पड़े हैं। चुनाव खत्म होने के बाद मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) शांतमनु ने बताया कि 200 से अधिक हिंसा की घटनाएं हुई हैं। इसमें छह नागरिकों की मौत तथा 17 घायल हुए हैं। सुरक्षा बलों के 100 जवान घायल हुए हैं। दो बूथों को अस्थायी रूप से बंद करना पड़ा। उन्होंने बताया कि लगभग 80 हजार मतदाताओं ने वोट डाले। इनमें 2388 माइग्रेंट वोटर हैं। कुल 1582 बूथ बनाए गए थे। इनमें श्रीनगर में 1559 बूथ थे।
kashmir
- फोटो : PTI
माइग्रेंट वोटरों के लिए जम्मू में 19, उधमपुर में एक और दिल्ली में तीन बूथ बने थे। 1600 ईवीएम लगाए गए थे। कुल पांच आब्जर्वर चुनाव पर नजर रखे हुए थे। उन्होंने बताया कि 50 से 100 बूथों पर पुनर्मतदान हो सकता है। फिलहाल इस पर विचार किया जा रहा है। श्रीनगर लोकसभा सीट में तीन जिले श्रीनगर, बडगाम और गांदरबल आते हैं। सबसे ज्यादा हिंसा की घटनाएं बडगाम में हुई हैं। बडगाम जिले के बीरवाह तथा चरारे शरीफ के पखरपोरा में दो-दो तथा चाडूरा व मागाम में एक-एक लोग हिंसा में मारे गए। भीड़ के हिंसक प्रदर्शन के कारण जिले के 70 फीसदी से अधिक पोलिंग बूथ छोड़कर स्टाफ भाग खड़े हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
kashmir
- फोटो : PTI
गांदरबल जिले में एक पोलिंग बूथ पर पेट्रोल बम से हमला किया गया। चरारे शरीफ के पखरपोरा में बने पोलिंग बूथ पर सैकड़ों की भीड़ ने धावा बोल दिया और तोड़फोड़ की। भीड़ को हटाने के लिए पहले तो सुरक्षा बलों ने हवाई फायरिंग की। इसके बाद भी वे तोड़फोड़ करते रहे तो सुरक्षा बलों की ओर से की गई फायरिंग में छह लोग घायल हो गए। इसमें मोहम्मद अब्बास (20) व फैजान अहमद राथर (15) की बाद में मौत हो गई। बीरवाह में भी पथराव कर रही भीड़ को खदेड़ने के लिए की गई फायरिंग में निसार अहमद की मौत हो गई। दोपहर बाद बीरवाह में ही दोबारा पथराव कर रहे युवकों को तितर बितर करने के लिए की गई फायरिंग में आकिब वानी की मौत हुई।
विज्ञापन
kashmir
- फोटो : PTI
चाडूरा विधानसभा के दौलतपोरा इलाके में फायरिंग में शब्बीर अहमद की जान चली गई। मागाम शहर में भी भीड़ को हटाने के लिए पेलेट गन का इस्तेमाल किया गया। यहां पेलेट से गंभीर रूप से घायल आदिल फारूक ने दम तोड़ दिया। अधिकारियों का कहना है कि पोलिंग बूथ की सुरक्षा के लिए बीएसएफ को लगाया गया था। उन्हें पेलेट गन नहीं दिया गया था। इस वजह से उन्होंने फायरिंग की।