एक लंबे समय बाद सोमवार को आई महाशिवरात्रि का खास महत्व रहा। लाखों श्रद्धालुओं ने शिव मंदिरों में हाजिरी देकर बाबा भोले का आशीर्वाद पाया। शिवलिंगों पर जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की गई।
2 of 7
महाशिवरात्रि पर मंदिरों में भारी भीड़
- फोटो : Amar Ujala
हर तरफ ओम नम: शिवाय की गूंज रही। शहर के प्रमुख श्री रणवीरेश्वर मंदिर, पीरखो और जानीपुर स्थिति आप शंभू में मेले जैसा माहौल रहा। बाबा बर्फानी की मस्ती में दिन भर भक्तजन झूमते रहे।
3 of 7
शिवरात्रि पर मंदिरों में पूजा-अर्चना
- फोटो : Amar Ujala
शहर और आसपास के क्षेत्रों में स्थित शिवालयों में सोमवार तड़के से ही भक्तों का पहुंचना शुरू हो गया था। दिन चढ़ने के साथ भक्तों की संख्या भी बढ़ती गई। जयघोषों के साथ भक्तजन आगे बढ़ते हुए प्रभु का गुणगान करते रहे।
4 of 7
शिवरात्रि पर मंदिरों में पूजा-अर्चना
- फोटो : Amar Ujala
शहर के बीचोंबीच स्थित श्री रणवीरेश्वर मंदिर में भक्तजन भोले के रंग में रंगे रहे। मंदिर के बाहर मुख्य द्वार पर स्थापित अष्ट धातु के विशाल नंदीगण के पांव छूक र श्रद्धालु आगे बढ़ते रहे।
5 of 7
शिवालय में दिए जलाती महिला
- फोटो : Amar Ujala
मंदिर परिसर में ग्यारह छोटे-बड़े शिवलिंग के दर्शन करके भक्तों ने आशीर्वाद पाया। जामवंत गुफा के नाम से प्रसिद्ध पीर खो मंदिर में भी देर रात से ही भक्तों का पहुंचना शुरू हो गया था।