फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

महाशिवरात्रि पर शिवमय हुआ जम्मू, मंदिरों में उमड़ा शिव भक्तों का सैलाब

Mon, 04 Mar 2019 07:37 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Mon, 04 Mar 2019 07:37 PM IST
विज्ञापन
mahashivaratri festival celebrated in jammu, devotees in large number worshiped the temples
शिवरात्री जम्मू - फोटो : अमर उजाला
महाशिवरात्रि पर्व पर सोमवार को पूरा जम्मू शहर शिवमय माहौल में डुबा रहा। दिनभर मंदिरों और शिवालयों में आस्था और भक्ति का सैलाब उमड़ा रहा। इस दौरान हर हर महादेव, बम-बम भोले और जय महाकाल के जयघोष के साथ शहर के शिवालय गुंज उठे। मंदिरों में भोले के त्रिशूल और शिवलिंग के अलौकिक दर्शन पाने के लिए सुबह से ही मंदिरों में भक्तों की लंबी कतारें लगी है। इस दौरान भक्तों ने शिवलिंग पर जला और दुध चढ़ा कर सुख समृद्धि की कामन की। 


 
mahashivaratri festival celebrated in jammu, devotees in large number worshiped the temples
शिवरात्री जम्मू - फोटो : अमर उजाला
महाशिवरात्रि में युवाओं पर भी भोले की भक्ति का रंग अधिक चढ़ता है। माथे पर भसम और मन में उत्साह लिए युवाओं की टोलियां शहर में घूमती दिखी। शहर में भोले का रंग इस कदर चढ़ा था कि हर कोई भोले की भजनों पर झूमता दिखा। शहर के प्रमुख मंदिर रणवेरेश्वर, पीरखो जामवंत गुफा और जानीपुर स्थित आप शंभू में दिन भर मेले जैसा माहौल दिखा। 

 
mahashivaratri festival celebrated in jammu, devotees in large number worshiped the temples
शिवरात्री जम्मू - फोटो : अमर उजाला
मंदिरों में शिव के दर्शन पाने के लिए भक्त जन सह परिवार पहुंचे। इस दौरान  भोले नाथ से परिवार के लिए सुख, शांति और सफलता की कामनाएं की। शहर के साथ आसपास की इलाकों में मौजूद हर छोटे और बड़े शिवालयों में भक्तों कार्यक्रम हुए। मंदिरों में दिन भर भक्तों का जमावड़ा और भोले के भजन गूंजते सुनाई देती रही। शहर के बिक्रम चौक स्थिति शिव मंदिर में हजारों भक्तों ने हाजिर लगाई। सुबह हलकी बूंदाबांदी होने बाद दिन भर मौसम साफ रहा, जिससे दिन चढ़ते ही शिवालयों में भक्तों की संख्या में वृद्धि होती गई जो रात तक चली रही। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
mahashivaratri festival celebrated in jammu, devotees in large number worshiped the temples
शिवरात्री जम्मू - फोटो : अमर उजाला
पीरखो में उमड़े भक्त जन
जामवंत गुफा पीरखो में महाशिवरात्रि पर सुबह से ही भक्तों का जमावड़ा रहा है। लोगों ने सह परिवार शिवलिंग पर दुध और जलाभिषेक करके भगवान शिव से मानते मांगी। जामवंत की गुफा पीरखो में लगी भक्तों की लंबी कतारें लोगों की शिव के प्रति आस्था को बया कर रही थी। पीरखो में आयोजित शिवरात्रि मेले में भी भक्तों का हजूम उमड़ा। शिवरात्रि का अवकाश होने पर मेले में लोगों की संख्या रविवार के मुकाबले अधिक दिखी। शिव के अलौकिक रूप के दर्शन करने पहुंचे भक्तों ने शिव वंदना कर भोला का आशीर्वाद मांगा। 

 
विज्ञापन
mahashivaratri festival celebrated in jammu, devotees in large number worshiped the temples
शिवरात्री जम्मू - फोटो : अमर उजाला
रणीवेरेश्वर मंदिर में हुई विषेश पूजा 
शलामार स्थिति रणवीरेश्वर मंदिर में सुबह से आस्था का सैलाब उमड़ा। मंदिर में मौजूद 11 छोटे-बड़े शिवलिंग के दर्शन करते हुए भक्तों ने मुख्य शिवलिंग का जलाभिषेक किया। इस दौरान विशेष पूजा में भक्तों ने पूजा आरती और हवन में भाग लेकर अमन, शांति की कामनी की।  

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed