फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

महाराजा हरि सिंह का 125वां जन्मदिवस, जम्मू में निकाली रैली, तस्वीरों में देखिए कुछ इस रहा माहौल

Mon, 23 Sep 2019 08:37 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Mon, 23 Sep 2019 08:37 PM IST
विज्ञापन
maharaja hari singh 125th birth anniversary, rally in jammu by rajput sabha, dogra sadar sabha
महाराजा हरि सिंह के जन्मदिवस पर जम्मू में डोगरा सभा की रैली - फोटो : संजय गुप्ता
डोगरा सदर सभा (डीएसएस) और ऑल जम्मू सिविल फोरम (एजीसीएसएफ) ने सोमवार को डोगरा हॉल भवन में अंतिम डोगरा शासक महाराजा हरि सिंह का 125 वां जन्मदिवस मनाया।            
maharaja hari singh 125th birth anniversary, rally in jammu by rajput sabha, dogra sadar sabha
महाराजा हरि सिंह के जन्मदिवस पर जम्मू में डोगरा सभा की रैली - फोटो : संजय गुप्ता
इस मौके पर डीएसएस के अध्यक्ष ठाकुर गुलचैन सिंह चाढ़क ने लोकप्रिय भावनाओं और जम्मू क्षेत्र की सार्वजनिक आकांक्षाओं को ध्यान में रखते हुए 23 सितंबर को राज्य अवकाश घोषित करने की लंबित मांग को दोहराया। उन्होंने कहा कि महाराजा दूरदर्शी, सच्चे देशभक्त, प्रगतिशील विचारक और समाज सुधारक रहे। उनका जीवन आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणा बन सकता है। 
maharaja hari singh 125th birth anniversary, rally in jammu by rajput sabha, dogra sadar sabha
महाराजा हरि सिंह के जन्मदिवस पर जम्मू में डोगरा सभा की रैली - फोटो : संजय गुप्ता
चाढ़क ने कहा कि उन्होंने सभी के लिए मुफ्त शिक्षा शुरू करने, विधवा पुनर्विवाह को बढ़ावा देने, सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान पर प्रतिबंध लगाने, बाल-विवाह पर प्रतिबंध लगाने के लिए कानून बनाने, अस्पृश्यता पर प्रतिबंध लगाने और अन्य प्रगतिशील कदमों को बढ़ावा देने के लिए काम किया।   
विज्ञापन
विज्ञापन
maharaja hari singh 125th birth anniversary, rally in jammu by rajput sabha, dogra sadar sabha
महाराजा हरि सिंह के जन्मदिवस पर जम्मू में डोगरा सभा की रैली - फोटो : संजय गुप्ता
इसी के साथ उन्होंने महाराजा के शब्दों- एक शासक के रूप में, मेरा कोई धर्म नहीं है, सभी धर्म मेरे हैं और मेरा धर्म न्याय है, को याद किया।
विज्ञापन
maharaja hari singh 125th birth anniversary, rally in jammu by rajput sabha, dogra sadar sabha
महाराजा हरि सिंह के जन्मदिवस पर जम्मू में डोगरा सभा की रैली - फोटो : संजय गुप्ता
कार्यक्रम में महाराजा को पुष्पांजलि अर्पित की गई और साथ ही कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर प्रेम सागर गुप्ता, कर्नल डॉ. वीरेंद्र के साही, गंभीर देव सिंह चाढ़क, एमएस जमवाल, जनक खजूरिया, मेजर जनरल गोवर्धन सिंह जमवाल, एस. कुलबीर सिंह, भारत भूषण तलवार आदि मौजूद रहे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed