फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Maha Shivratri 2024: फूल-मालाओं से सजे शिवालय... महादेव के दर्शन को उमड़ा भक्तों का सैलाव, तस्वीरें

Fri, 08 Mar 2024 01:12 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Fri, 08 Mar 2024 01:12 PM IST
सार

महाशिवरात्रि के अवसर पर मंदिरों का शहर जम्मू महादेव के रंग में रंग चुका है। शहर के विभिन्न शिवालयों को फूल-मालाओं और रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया है।

विज्ञापन
Maha Shivratri in Jammu kashmir: devotees throng several Temples  perform abhishek
Maha Shivratri in Jammu - फोटो : संवाद

महाशिवरात्रि के अवसर पर मंदिरों का शहर जम्मू महादेव के रंग में रंग चुका है। शहर के विभिन्न शिवालयों को फूल-मालाओं और रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया है, जो अपने खूबसूरती से शिव भक्तों को सम्मोहित कर रहे हैं। आधी रात के बाद से ही भगवान शिव के दर्शन के लिए कई मंदिरों के बाहर लंबी कतारें लगना शुरू हो गई। हर ओर बम बम भोले के जयघोष गूंजते हुए सुनाई दे रहे हैं।

Maha Shivratri in Jammu kashmir: devotees throng several Temples  perform abhishek
Maha Shivratri in Jammu - फोटो : एजेंसी

शहर के ऐतिहासिक श्री रणबीरेश्वर मंदिर, पंजवक्त्र महादेव मंदिर, पीरखो मंदिर, आपशंभू मंदिर और अन्य शिवालयों में वीरवार रात से ही भगवान शिव की पूजा शुरू की जा रही है। महाशिवरात्रि पर मंदिरों को आने वाले शिवभक्तों की बढ़ती संख्या को देखते हुए मंदिरों के कपाट सुबह जल्द ही खोल दिए गए।

Maha Shivratri in Jammu kashmir: devotees throng several Temples  perform abhishek
Maha Shivratri in Jammu - फोटो : एजेंसी

शिव भक्तों को कोई परेशानी नहीं हो इसके लिए मंदिरों की ओर जाने वाली सड़कों पर भी लाइटों की व्यवस्था की गई। महाशिवरात्रि का त्योहार पूरे शहर में शुक्रवार को धूमधाम से मनाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Maha Shivratri in Jammu kashmir: devotees throng several Temples  perform abhishek
Maha Shivratri in Jammu - फोटो : संवाद

शहर के ऐतिहासिक श्री रणबीरेश्वर मंदिर को महाशिवरात्रि पर भव्य तरीके से सजाया गया है। मंदिर की सजावट देखते ही बन रही है। मंदिर के पुजारी बलवंत शास्त्री ने बताया कि महाशिवरात्रि पर मंदिर में रात को चार पहर की पूजा की जानी है। पूजा रात दस बजे से शुरू हुई है। भक्तों के लिए मंदिर का कापट तड़के सुबह चार बजे खोल दिए गए।

विज्ञापन
Maha Shivratri in Jammu kashmir: devotees throng several Temples  perform abhishek
Maha Shivratri in Jammu - फोटो : संवाद

उन्होंने महाशिवरात्रि पर मंदिर आने वाले भक्तों से अपील करते हुए कहा कि जल चढ़ाने के लिए भक्त कम से कम पानी का उपयोग करें। गौरतलब है कि मंदिर में चल रहे जीर्णोद्धार कार्य को देखते हुए भक्तों को जल चढ़ाने की अनुमति नहीं थी। लेकिन शिवरात्रि को देखते हुए मंदिर कमेटी ने भक्तों को जल चढ़ाने की अनुमति दी है। मंदिर के अंदर और बाहर सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed