फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   land for sale in kashmir after 370 scrapped viral messege

जम्मू-कश्मीरः अनुच्छेद 370 हटने पर जमीन खरीदने का यह मैसेज हुआ वायरल, सामने आया सबसे बड़ा सच

Tue, 06 Aug 2019 06:02 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 06 Aug 2019 06:02 PM IST
विज्ञापन
land for sale in kashmir after 370 scrapped viral messege
वायरल मैसेज - फोटो : Social media

कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटने के बाद यहां जमीन की खरीद-फरोख्त को लेकर देश भर में तरह-तरह की चर्चा हो रही है। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर कई तरह के दावे भी सामने आ रहे हैं। इतना ही नहीं एक मैसेज सामने आया है जिसमें दावा किया जा रहा है कि कश्मीर के लाल चौक इलाके में जमीन बिकाऊ है।

विज्ञापन

आगे की स्लाइड में जानिए क्या है सच...

वायरल मैसेज में लिखा है कि कश्मीर के लाल चौक इलाके में जमीन खरीदने के लिए संपर्क करें

land for sale in kashmir after 370 scrapped viral messege
जमीन खरीदने का यह मैसेज हुआ वायरल - फोटो : अमर उजाला
वायरल मैसेज में लिखा है कि कश्मीर में अनुच्छेद 370 को हटा दिया गया है। कश्मीर के लाल चौक इलाके में जमीन खरीदने के लिए संपर्क करें, स्टॉक सीमित है। इसके साथ ही एक मोबाइल नंबर भी दिया गया है।

मोबाइल नंबर 9019******  उपभोक्ता की निजता को ध्यान में रखते हुए हम आपको इसे पूरा नहीं दिखा सकते। इस उपभोक्ता से जब बात की गई तो उन्होंने बताया कि वह आंध्र प्रदेश के निवासी है। साथ ही एक सरकारी संस्थान में कर्मचारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब से यह मैसेज वायरल हुआ है देशभर से मेरे पास कॉल आ रही हैं

land for sale in kashmir after 370 scrapped viral messege
वायरल मैसेज - फोटो : Social media
उन्होंने कहा कि जब से यह मैसेज वायरल हुआ है देशभर से मेरे पास कॉल आ रही हैं। लोग जमीन के बारे में सवाल कर रहे हैं। उक्त व्यक्ति ने बताया कि मैंने ऐसा कोई पोस्ट नहीं किया है। उन्होंने यह माना कि उक्त पोस्ट में उनका नंबर डालकर अराजकतत्वों द्वारा ये काम किया गया है। अमर उजाला की पड़ताल में जमीन खरीदने-बेचने का दावा करने वाला मैसेज गलत साबित हुआ। साथ ही अमर उजाला आप सभी से अपील करता है कि ऐसी किसी भी तरह की अफवाह का शिकार न बनें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed