फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kishtwar Cloudburst Ground Report: आंखें नम और मन हताश...मलबे में सांसों की तलाश; पढ़ें हादसे की पांच कहानियां

Tue, 19 Aug 2025 10:59 AM IST
आकाश दुबे राकेश शर्मा, अमर उजाला, जम्मू-कश्मीर
राकेश शर्मा, अमर उजाला, जम्मू-कश्मीर Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 19 Aug 2025 10:59 AM IST
सार

चिशोती में खोजीदस्ते मुस्तैद हैं। जेसीबी की मदद से एनडीआरएफ उन जगहों पर शवों की तलाश में लगी है, जहां बादल फटने के बाद भारी भरकम पत्थर और मलबा खिसक कर नीचे आ गया है। यह ऑपरेशन अधिकारियों की निगरानी में चल रहा है। यहां का आंखों देखा हाल बता रहे राकेश शर्मा...

विज्ञापन
Kishtwar Cloudburst Ground Report Search operation continues for people trapped under debris
Kishtwar cloudburst news - फोटो : अमर उजाला

किश्तवाड़ के चिशोती में बादल फटने की घटना को सोमवार को पांच दिन हो गए। मलबे में सांसों की तलाश जारी है। आपदा में अपनों को खोने वालों की आंखें नम हैं और मन हताश है लेकिन उम्मीद बाकी है। चिशोती में करीब एक दर्जन जेसीबी और भारी मशीनों की मदद से मलबे को हटाने का काम चल रहा है। हादसे की घड़ी हमेशा के लिए लोगों के जेहन में बस गई है। हर किसी के पास 14 अगस्त को दोपहर करीब 12 बजे हुए हादसे की एक कहानी है। चिशोती लोगों की जिंदगी की परीक्षा का सबसे बड़ा मैदान बना हुआ है। यहां का आंखों देखा हाल बता रहे राकेश शर्मा...

Kishtwar Cloudburst Ground Report Search operation continues for people trapped under debris
Kishtwar Cloudburst - फोटो : PTI

सुबह 9:30 बजे
चिशोती में खोजीदस्ते मुस्तैद हैं। जेसीबी की मदद से एनडीआरएफ उन जगहों पर शवों की तलाश में लगी है, जहां बादल फटने के बाद भारी भरकम पत्थर और मलबा खिसक कर नीचे आ गया है। यह ऑपरेशन अधिकारियों की निगरानी में चल रहा है और आगामी 48 घंटे तक बरकरार रखा जाएगा।

Kishtwar Cloudburst Ground Report Search operation continues for people trapped under debris
Kishtwar Cloudburst - फोटो : PTI

मलबे में दबे या बहाव में बह चुके लोगों के जिंदा होने की उम्मीद खत्म होती जा रही है। दिन चढ़ने के साथ गांव के लोग भी घरों से निकल कर घटना स्थल पर पहुंच गए हैं। जहां पर दर्जनों दुकानें लगी थीं और अब सिर्फ मलबा नजर आ रहा है। लोगों को उम्मीद है कि सरकार और प्रशासन की तरफ से पहुंच रहे लोग उनकी मदद के लिए हाथ बढ़ाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kishtwar Cloudburst Ground Report Search operation continues for people trapped under debris
Kishtwar Cloudburst - फोटो : PTI

हादसे के दौरान माता मचैल के रास्ते में बना पुल बह गया है और अब दूसरी तरफ के इलाके को जोड़ने के लिए सेना ने अस्थायी पुल का निर्माण कर दिया है। इस पुल की मदद से इलाके के दूसरे तरफ के लोग रास्ता पार कर पा रहे हैं। हादसे के बाद जो मोटरसाइकिल या सामान दूसरी तरफ फंस गया था, उसे भी निकालने में मदद मिल गई है।

विज्ञापन
Kishtwar Cloudburst Ground Report Search operation continues for people trapped under debris
Kishtwar Cloudburst - फोटो : PTI

सुबह 11.00 बजे
भाजपा विधायक और नेता प्रतिपक्ष सुनील शर्मा भी चिशोती में डेरा डाले हैं। उन्होंने कहा कि जब तक घर नहीं बन जाएंगे चिशोती नहीं छोडूंगा। भाजपा के वरिष्ठ नेता रविंद्र रैना ने हादसे में हुए नुकसान पर केंद्र सरकार से मदद का आश्वासन यहां लोगों को दिया है। उपायुक्त किश्तवाड़ समेत अन्य अधिकारियों ने भी हालात का जायजा लिया। चिशोती में इस हादसे ने जानी नुकसान के साथ ही जमीन, फसल और कारोबार को पूरी तरह से बर्बाद कर दिया है। लोग दोबारा पटरी पर लौटना चाह रहे हैं। बर्बाद हो चुके घरों को साफ करते लोग चाहते हैं कि उन्हें दूसरी जगह बसाया जाए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed