फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kathua Cloudburst: सो रहे थे लोग...आया तेज बहाव, छतों पर भागकर बचाई जान, गृहस्थी बर्बाद; खाने के लिए कुछ न बचा

Mon, 18 Aug 2025 11:48 AM IST
शाहरुख खान पंकज मिश्रा, अमर उजाला, कठुआ
पंकज मिश्रा, अमर उजाला, कठुआ Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 18 Aug 2025 11:48 AM IST
सार

कठुआ में दो जगह बादल फटने से भारी तबाही हुई है। जुथाना के जोड़ में जनजातीय समुदाय के पांच सदस्यों की मौत हो गई जबकि पांच बुरी तरह से घायल हैं। घायलों को चॉपर की मदद से पठानकोट के सैन्य अस्पताल ले जाया गया।

विज्ञापन
Kathua Cloudburst Update People Rushed to Save Lives as Strong Water Current Hit While Sleeping
शहर के वार्ड़ सात में तबाही का मंजर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ में रविवार सुबह बादल फटने से आई बाढ़ ने सब कुछ तबाह कर दिया। लोग अपने घरों में सो रहे थे तभी पानी का तेज बहाव उनके घर में आ गया। घर के सदस्यों ने छतों पर जाकर किसी तरह अपनी जान बचाई।

शहर के वार्ड-7 की रहने वाली ममता देवी ने बताया कि अल सुबह जब वह अपने परिवार के साथ घर में सो रही थीं तभी पानी का तेज बहाव उनके घर में आ गया। जब तक कुछ समझ पातीं तब तक पानी पांच फीट तक भर गया था। ऐसे में जैसे-तैसे परिवार के सदस्यों ने साथ बने एक मकान की छत पर पहुंचकर अपनी जान तो बचा ली, लेकिन घर में रखी सब गृहस्थी तबाह हो गई। 

Kathua Cloudburst Update People Rushed to Save Lives as Strong Water Current Hit While Sleeping
कठुआ में बादल फटने से आई तबाही - फोटो : पीटीआई
घर में न तो खाने के लिए एक दाना बचा है और न ही कपड़े। बिस्तर तक पानी में बह गए हैं। कुछ ऐसा ही हाल वार्ड के अन्य घरों का है। जहां अचानक आई बाढ़ से लोगों का जान बचा पाना मुश्किल हो गया था। 

Kathua Cloudburst Update People Rushed to Save Lives as Strong Water Current Hit While Sleeping
कठुआ में बादल फटने से आई तबाही - फोटो : पीटीआई
बताया कि जिन लोगों के घर दो मंजिला हैं उनका तो कुछ सामान बच गया, लेकिन भूतल पर बने घरों में लोगों का कुछ भी नहीं बचा है। वार्ड में हर तरफ कीचड़ और तबाही का मंजर दिख रहा था। बाढ़ के पानी में घरों में रखे सामान के साथ-साथ गली और सड़कें तक बर्बाद हो गई हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Kathua Cloudburst Update People Rushed to Save Lives as Strong Water Current Hit While Sleeping
कठुआ में बादल फटने से आई तबाही - फोटो : पीटीआई
वार्ड में ब्राह्मण सभा के पास सड़क का हाल खड्ड जैसा हो गया है। वहीं गलियों में लगी टाइलें भी पूरी तरह से उखड़ गईं। गलियों में घरों की चहारदीवारी ढहने से आवागमन भी अवरुद्ध हो गया है।
 
विज्ञापन
Kathua Cloudburst Update People Rushed to Save Lives as Strong Water Current Hit While Sleeping
कठुआ में बादल फटने से आई तबाही - फोटो : पीटीआई
पठानकोट-जम्मू हाईवे धंसा कॉलेज परिसर में घुसा पानी
बीती रात को अचानक आई बाढ़ से राजकीय मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) कठुआ भी जलमग्न हो गया। इसके अलावा जीएमसी के साथ लगते जम्मू-पठानकोट हाईवे का 100 मीटर रास्ता भी बाढ़ के कारण धंस गया है। फिलहाल धंसे हुए रास्ते पर हाईवे अथारिटी की तरफ से संकेतक लगा दिए गए है ताकि किसी अनहोनी से बचा जा सके। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed