कठुआ में रविवार सुबह बादल फटने से आई बाढ़ ने सब कुछ तबाह कर दिया। लोग अपने घरों में सो रहे थे तभी पानी का तेज बहाव उनके घर में आ गया। घर के सदस्यों ने छतों पर जाकर किसी तरह अपनी जान बचाई।
शहर के वार्ड-7 की रहने वाली ममता देवी ने बताया कि अल सुबह जब वह अपने परिवार के साथ घर में सो रही थीं तभी पानी का तेज बहाव उनके घर में आ गया। जब तक कुछ समझ पातीं तब तक पानी पांच फीट तक भर गया था। ऐसे में जैसे-तैसे परिवार के सदस्यों ने साथ बने एक मकान की छत पर पहुंचकर अपनी जान तो बचा ली, लेकिन घर में रखी सब गृहस्थी तबाह हो गई।
2 of 14
कठुआ में बादल फटने से आई तबाही
- फोटो : पीटीआई
घर में न तो खाने के लिए एक दाना बचा है और न ही कपड़े। बिस्तर तक पानी में बह गए हैं। कुछ ऐसा ही हाल वार्ड के अन्य घरों का है। जहां अचानक आई बाढ़ से लोगों का जान बचा पाना मुश्किल हो गया था।
3 of 14
कठुआ में बादल फटने से आई तबाही
- फोटो : पीटीआई
बताया कि जिन लोगों के घर दो मंजिला हैं उनका तो कुछ सामान बच गया, लेकिन भूतल पर बने घरों में लोगों का कुछ भी नहीं बचा है। वार्ड में हर तरफ कीचड़ और तबाही का मंजर दिख रहा था। बाढ़ के पानी में घरों में रखे सामान के साथ-साथ गली और सड़कें तक बर्बाद हो गई हैं।
4 of 14
कठुआ में बादल फटने से आई तबाही
- फोटो : पीटीआई
वार्ड में ब्राह्मण सभा के पास सड़क का हाल खड्ड जैसा हो गया है। वहीं गलियों में लगी टाइलें भी पूरी तरह से उखड़ गईं। गलियों में घरों की चहारदीवारी ढहने से आवागमन भी अवरुद्ध हो गया है।
5 of 14
कठुआ में बादल फटने से आई तबाही
- फोटो : पीटीआई
पठानकोट-जम्मू हाईवे धंसा कॉलेज परिसर में घुसा पानी
बीती रात को अचानक आई बाढ़ से राजकीय मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) कठुआ भी जलमग्न हो गया। इसके अलावा जीएमसी के साथ लगते जम्मू-पठानकोट हाईवे का 100 मीटर रास्ता भी बाढ़ के कारण धंस गया है। फिलहाल धंसे हुए रास्ते पर हाईवे अथारिटी की तरफ से संकेतक लगा दिए गए है ताकि किसी अनहोनी से बचा जा सके।