फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरों में देखिए पुलवामा मुठभेड़ की पूरी कहानी, कुछ इस तरह मारे गए हिजबुल कमांडर सहित दो आतंकी

Tue, 26 Nov 2019 08:54 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर Published by: Pranjal Dixit Updated Tue, 26 Nov 2019 08:54 PM IST
विज्ञापन
kashmir pulwama encounter photos, two militants killed in pulwama encounter, live encounter photos
पुलवामा आतंकी मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले में सुरक्षाबलों ने पछार राजपुरा के पास मुठभेड़ में हिजबुल मुजाहिद्दीन दो स्थानीय आतंकियों को ढेर कर दिया। एक आतंकी को सोमवार देर शाम और उसके दूसरे साथी को मंगलवार सुबह मार गिराया गया। पुलिस के अनुसार मारे गए आतंकियों में से एक हिजबुल मुजाहिद्दीन का कमांडर था। 


 
kashmir pulwama encounter photos, two militants killed in pulwama encounter, live encounter photos
पुलवामा आतंकी मुठभेड़ - फोटो : बासित जरगर
जानकारी के अनुसार सोमवार देर शाम पुलवामा जिले में पछार राजपुरा में सुरक्षाबलों ने नाका लगाया। इस दौरान वहां से गुजरने वाली एक लोड कैरियर को सुरक्षाबलों ने जांच के लिए रोक लिया। इसमें सवार दो आतंकियों ने जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी, इसके बाद दोनों पास के ही सेब के बगीचे की तरफ भाग निकले। फायरिंग के दौरान जवाबी कार्रवाई में एक आतंकी मार गिराया गया। 

 
kashmir pulwama encounter photos, two militants killed in pulwama encounter, live encounter photos
पुलवामा आतंकी मुठभेड़ - फोटो : बासित जरगर
वहीं दूसरे आतंकी की तलाश में इलाके की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन चलाया गया। इसमें जम्मू कश्मीर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप के जवान भी शामिल हो गए। देर रात हो जाने के कारण ऑपरेशन रोक दिया गया। इसके बाद अल सुबह फिर से तलाशी शुरू की गई। इस दौरान दूसरे आतंकी को भी मार गिराया गया। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
kashmir pulwama encounter photos, two militants killed in pulwama encounter, live encounter photos
पुलवामा आतंकी मुठभेड़ - फोटो : बासित जरगर
हिजबुल मुजाहिद्दीन का कमांडर था इरफान अहमद शेख 
सेना के एक अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ में मारे गए आतंकियों की शिनाख्त नाइरा टहाब पुलवामा निवासी इरफान अहमद शेख और लितर पुलवामा निवासी इरफान अहमद राथर के तौर पर हुई है। दोनों आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिद्दीन से संबंध रखते थे। कई आतंकी हमलों को अंजाम देने में शामिल थे। इरफान अहमद शेख तुमलहाल में हथियार छीनने की वारदात को भी अंजाम दे चुका था। अधिकारी ने बताया कि इरफान अहमद शेख हिजबुल मुजाहिद्दीन का कमांडर था और अप्रैल 2016 से इलाके में सक्रिय था। वहीं इरफान अहमद राथर उसका करीबी बताया जा रहा है। वह नवंबर 2017 से सक्रिय था। 

 
विज्ञापन
kashmir pulwama encounter photos, two militants killed in pulwama encounter, live encounter photos
पुलवामा आतंकी मुठभेड़ - फोटो : बासित जरगर
कोई हिंसक घटना नहीं हुई : पुलिस
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि इस मुठभेड़ के दौरान किसी प्रकार की कोई हिंसक घटना नहीं हुई। मारे गए आतंकियों के पास से हथियार और अन्य सामग्री बरामद की गई। सूत्रों की मानें तो एक अन्य आतंकी इस दौरान फरार हो गया। सुरक्षाबल उसकी तलाश कर रहे हैं। हालांकि, इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed