फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें बयां कर रही हैं कश्मीर में आतंकियों की कायरता की झलक, सुरक्षाबल दे रहे हैं मुंहतोड़ जवाब

Tue, 26 Nov 2019 06:06 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर Published by: Pranjal Dixit Updated Tue, 26 Nov 2019 06:06 PM IST
विज्ञापन
photos of grenade attack in srinagar and anantnag kashmir, security forces on high alert
ग्रेनेड हमला श्रीनगर - फोटो : बासित जरगर
जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में आतंकियों ने ग्रेनेड हमला किया। इस हमले में दो नागिरकों की मौत हो गई है। सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया है। एक दिन में आतंकियों द्वारा की गई यह दूसरी वारदात है। इससे पहले आतंकवादियों ने कश्मीर विश्वविद्यालय के बाहर ग्रेनेड हमला किया था। इसमें दो स्थानीय नागरिक घायल हुए हैं। जिनका उपचार चल रहा है। 

photos of grenade attack in srinagar and anantnag kashmir, security forces on high alert
ग्रेनेड हमला श्रीनगर - फोटो : बासित जरगर
वहीं मंगलवार सुबह कश्मीर यूनिवर्सिटी के गेट के बाहर आतंकियों ने ग्रेनेड हमला किया। इस हमले में दो स्थानीय नागरिक घायल हो गए हैं। सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।

photos of grenade attack in srinagar and anantnag kashmir, security forces on high alert
ग्रेनेड हमला श्रीनगर - फोटो : बासित जरगर
आतंकियों की धरपकड़ के लिए पूरे इलाके में नाकेबंदी की गई है। वहीं पुलिस ने इस हमले को संदिग्ध बताया है। उनका कहना है कि यह ग्रेनेड हमला है या नहीं इस मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
photos of grenade attack in srinagar and anantnag kashmir, security forces on high alert
ग्रेनेड हमला श्रीनगर - फोटो : बासित जरगर
इससे पहले चार नवंबर को श्रीनगर शहर के भीड़भाड़ वाले इलाके हरि सिंह स्ट्रीट में आतंकियों ने ग्रेनेड हमला किया था। इसमें एक गैर कश्मीरी खिलौना बेचने वाले की मौत हो गई थी। जबिक 38 लोग घायल हुए थे। हालांकि, पुलिस ने इस घटना में घायलों की संख्या 15 बताई थी। घटना के बाद पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया गया।

विज्ञापन
photos of grenade attack in srinagar and anantnag kashmir, security forces on high alert
ग्रेनेड हमला श्रीनगर - फोटो : बासित जरगर
बता दें कि सेना की सतर्कता, आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति व कश्मीर के बदलते हालात से आतंकी पूरी तरह से बौखलाए हुए हैं। लोगों में दहशत फैलाने के लिए आतंकवादी इस तरह की वारदात को अंजाम की नापाक कोशिशें कर रहे हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed