{"_id":"5d7d2ef78ebc3e01416b27fb","slug":"kashmir-latest-photos-of-restriction-after-article-370-revoked-on-41th-day-latest-visuals-kashmir","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कश्मीर में 370 हटाए जाने के 41वें दिन तस्वीर में देखें यह है घाटी का हाल, सड़कों पर ट्रैफिक का दबाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर में 370 हटाए जाने के 41वें दिन तस्वीर में देखें यह है घाटी का हाल, सड़कों पर ट्रैफिक का दबाव
Sun, 15 Sep 2019 12:11 AM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
Published by: Pranjal Dixit
Updated Sun, 15 Sep 2019 12:11 AM IST
विज्ञापन
चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाबलों की नजर
- फोटो : बासित जरगर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनुच्छेद 370 हटाए जाने के 41वें दिन घाटी में जनजीवन और अधिक पटरी पर लौटा। सड़कों पर ट्रैफिक का जबर्दस्त दबाव रहा। शुक्रवार को जुमा की नमाज के चलते हजरतबल समेत अन्य इलाकों में लगाई गई पाबंदियां शनिवार को ज्यादातर क्षेत्रों से हटा ली गईं।
चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाबलों की नजर
- फोटो : बासित जरगर
कानून और व्यवस्था को बनाए रखने के लिए संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा बल लगातार तैनात हैं। डल गेट इलाके तथा पूरे बुलवर्ड रोड पर काफी संख्या में निजी वाहन दौड़ते दिखे।
चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाबलों की नजर
- फोटो : बासित जरगर
लाल चौक, प्रेस इन्क्लेव को छोड़कर शेष सभी इलाकों में लैंडलाइन सेवाएं बहाल कर दी गई हैं। उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा व हंदवाड़ा में मोबाइल सेवाएं भी बहाल की गई हैं। हालांकि, अभी इंटरनेट सेवा ठप है।
विज्ञापन
विज्ञापन
चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाबलों की नजर
- फोटो : बासित जरगर
प्रशासन की ओर से इंटरनेट बंद होने से छात्रों को आ रही दिक्कतों को ध्यान में रखते हुए सभी 12 जिला मुख्यालयों पर इंटरनेट की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।
विज्ञापन
चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाबलों की नजर
- फोटो : बासित जरगर
इसके लिए इंटरनेट कियोस्क स्थापित किए गए हैं। ज्ञात हो कि शुक्रवार को नौहट्टा स्थित जामा मस्जिद और दरगाह शरीफ सहित प्रमुख मस्जिदों और धार्मिक स्थलों पर नमाज की इजाजत नहीं दी गई थी।