{"_id":"5dc5474c8ebc3e5b04421a13","slug":"jammu-srinagar-national-highway-remain-closed-for-second-day-latest-photos-of-snowfall-in-kashmir","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कश्मीर में बर्फबारी के चलते जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग दूसरे दिन भी बंद, तस्वीरों में देखें जन्नत का हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर में बर्फबारी के चलते जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग दूसरे दिन भी बंद, तस्वीरों में देखें जन्नत का हाल
Fri, 08 Nov 2019 04:15 PM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
Published by: Pranjal Dixit
Updated Fri, 08 Nov 2019 04:15 PM IST
विज्ञापन
बर्फबारी
- फोटो : बासित जरगर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर में शुक्रवार सुबह प्रदेश के कई पर्वतीय इलाकों में भारी बर्फबारी हुई। जिसके चलते प्रदेश में ठंड बढ़ गई है। वहीं गुरुवार को भारी बारिश और बर्फबारी आफत बन गई थी। प्रदेश के अलग-अलग स्थानों पर हुए विभिन्न हादसों में सात लोगों की मौत हो गई। घाटी को जोड़ने वाले जम्मू-श्रीनगर हाईवे को पस्सियां गिरने के कारण बंद कर दिया गया। मुगल रोड पर यातायात एक दिन पहले ही बंद कर दिया गया था। दूसरी ओर श्रीनगर व जम्मू से दर्जनों उड़ानों को खराब मौसम के कारण रद्द कर दिया गया। हवाई व सड़क परिवहन बंद होने से घाटी के देश के दूसरे हिस्सों से संपर्क टूट गया है।
बर्फबारी की तस्वीरें
- फोटो : बासित जरगर
अरब सागर में उठे चक्रवात ‘महा’ के कारण बने पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव वीरवार को पूरे प्रदेश पर दिखाई दिया। बुधवार से विभिन्न हिस्सों में शुरू हुई बारिश वीरवार को भी जारी रही, तेज हवाओं से कई स्थानों पर पेड़ उखड़ गए हैं। मैदानी इलाकों में विशेष तौर पर धान की फसल को व्यापक नुकसान पहुंचा है। घाटी के श्रीनगर, गुलमर्ग, पहलगाम समेत पूरी घाटी में कई फुट बर्फबारी हुई है।
बर्फबारी की तस्वीरें
- फोटो : बासित जरगर
श्रीनगर में वीरवार को सीजन का पहला हिमपात हुआ। जम्मू संभाग के किश्तवाड़, डोडा, रामबन, राजोरी, पुंछ और कठुआ जिले के पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी हुई है। इससे ठंड बढ़ गई है, मैदानी इलाकों में तेज हवाएं शीत लहर का अहसास चला रही हैं। जम्मू संभाग में वीरवार को दिनभर बारिश जारी रही। इससे तापमान में भारी गिरावट आई है। उधर,बारिश और धुंध के चलते कटड़ा-सांझीछत चॉपर सेवा बंद रही। देर रात तक जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कई स्थानों पर मलबा गिरने का सिलसिला जारी था।
विज्ञापन
विज्ञापन
बर्फबारी की तस्वीरें
- फोटो : बासित जरगर
उधर उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले की फारवर्ड पोस्ट पर हिमस्खलन की चपेट में आने से सेना की 24 ग्रेनेडियर के दो स्थानीय पोर्टरों ने दम तोड़ दिया। इनकी पहचान मंजूर अहमद और इशहाक खान के रूप में हुई है।
विज्ञापन
बर्फबारी की तस्वीरें
- फोटो : बासित जरगर
श्रीनगर में बिजली का खंभा गिरने से उसके नीचे दबने दबकर पीडीडी के इंस्पेक्टर मंजूर की मौत हो गई। वहीं, श्रीनगर के हबाक क्षेत्र में चिनार का पेड़ गिरने से उसकी चपेट में आने से एक पैदल यात्री की मौत हो गई। उधमपुर के चिनैनी में हो रही बारिश के दौरान बिजली गिरने से एक युवक बिट्टू राम (27) की मौत हो गई जबकि उसका साथी गंभीर रूप से झुलस गया। कुपवाड़ा में ही बर्फबारी के बीच एक सैन्य वाहन फिसल गया। इसमें दो जवानों की मौत हो गई।