{"_id":"5de182f08ebc3e54b410499e","slug":"jammu-srinagar-highway-reopen-after-three-days-forty-thousand-vehicles-were-in-jam-snowfall-kashmir","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तीसरे दिन खुला जम्मू-श्रीनगर हाईवे, रास्ते में फंसे 4000 वाहनों को निकाला, कई इलाकों में बर्फबारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीसरे दिन खुला जम्मू-श्रीनगर हाईवे, रास्ते में फंसे 4000 वाहनों को निकाला, कई इलाकों में बर्फबारी
Sat, 30 Nov 2019 02:14 AM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Pranjal Dixit
Updated Sat, 30 Nov 2019 02:14 AM IST
विज्ञापन
बर्फबारी की तस्वीरें
- फोटो : बासित जरगर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग तीसरे दिन शुक्रवार को खुलने से रास्ते में फंसे हजारों लोगों को राहत मिली। हाईवे पर रुके करीब चार हजार वाहनों को दोनों ओर से निकाला गया। इससे कई जगह जाम की स्थिति रही। बनिहाल और रामबन के बीच कई हिस्सों में भूस्खलन के कारण हाईवे गत बुधवार की रात से बंद था। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार आगामी दिनों में जम्मू-कश्मीर में मौसम साफ रहेगा।
बर्फबारी की तस्वीरें
- फोटो : बासित जरगर
इस बीच शुक्रवार को मौसम साफ रहने के बावजूद प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में पारे में गिरावट आई है। जम्मू और कश्मीर संभाग के कई जिलों में दिन का तापमान सामान्य से 8-10 डिग्री नीचे चल रहा है।
बर्फबारी की तस्वीरें
- फोटो : बासित जरगर
शुक्रवार सुबह 11 बजे रामबन के विभिन्न हिस्सों में पस्सियों को हटाकर हाईवे क्लीयर किया गया। इसके बाद दोनों ओर से रास्ते में फंसे वाहनों को निकाला गया। कड़ाके की ठंड के चलते रास्ते में फंसे लोगों की हालत खराब हो रही थी। जम्मू में दिन की शुरुआत साफ मौसम के साथ हुई। यहां दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से 1.2 डिग्री गिरकर 22.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
बर्फबारी की तस्वीरें
- फोटो : बासित जरगर
श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में दिन का पारा सामान्य से 3.1 डिग्री गिरकर 18.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम में ठंडक बढ़ने से वैष्णो देवी के यात्री दिन में भी पैदल यात्रा को तवज्जो दे रहे हैं। संभाग में न्यूनतम 2.3 डिग्री सेल्सियस पारे के साथ बटोत सबसे ठंडा रहा। घाटी में भी सर्दी बढ़ी है। ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में दिन का तापमान सामान्य से 3.1 डिग्री गिरकर 9.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
बर्फबारी की तस्वीरें
- फोटो : बासित जरगर
नत्थाटॉप समेत पांच स्थानों पर बर्फबारी
शुक्रवार को उधमपुर के नत्थाटॉप, सियोचदार, जुगदार, बेराटॉप, शिवगढ़दार में भारी बर्फबारी हुई। मैदानी इलाकों में बारिश से मौसम सुहावना हो गया। पटनीटॉप में बर्फबारी न होने से ज्यादातर पर्यटक नत्थाटॉप पहुंच रहे हैं।
शुक्रवार को उधमपुर के नत्थाटॉप, सियोचदार, जुगदार, बेराटॉप, शिवगढ़दार में भारी बर्फबारी हुई। मैदानी इलाकों में बारिश से मौसम सुहावना हो गया। पटनीटॉप में बर्फबारी न होने से ज्यादातर पर्यटक नत्थाटॉप पहुंच रहे हैं।