फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

युवा दिवस: शिक्षण संस्थानों में मनाई गई स्वामी विवेकानंद की जयंती, पद चिन्हों कर चलने का लिया संकल्प

Thu, 12 Jan 2023 08:39 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Thu, 12 Jan 2023 08:39 PM IST
सार

आईआईएमसी जम्मू, केंद्रीय विश्वविद्यालय जम्मू सहित अन्य शिक्षण संस्थानों में विवेकानंद की 160वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि देकर उन्हें याद किया गया।

विज्ञापन
jammu kashmir Youth Day: Swami Vivekananda birth anniversary celebrated in educational institutions
आईआईएमसी जम्मू में आयोजित कार्यक्रम - फोटो : संवाद

स्वामी विवेकानंद की जयंती पर गुरुवार को जय विवेकानंद के नारों से जम्मू के उच्च शिक्षण संस्थान गूंज उठे। इस दौरान एबीवीपी की विभिन्न इकाइयों ने संबधित संस्थानों के परिसरों में रैली निकालकर युवाओं को विवेकानंद के पद चिन्हों पर चलने का संदेश दिया। आईआईएमसी जम्मू, केंद्रीय विश्वविद्यालय जम्मू सहित अन्य शिक्षण संस्थानों में विवेकानंद की 160वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि देकर उन्हें याद किया गया।

jammu kashmir Youth Day: Swami Vivekananda birth anniversary celebrated in educational institutions
केंद्रीय विश्वविद्यालय जम्मू में आयोजित कार्यक्रम - फोटो : संवाद
केंद्रीय विश्वविद्यालय जम्मू में राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य डॉ. परमेंद्र कार्यक्रम में बतौर मुख्य वक्ता थे। उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए विवेकानंद के आदर्शों पर चलने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि विवेकानंद ने देश को एक सूत्रों में बांधने का सफल प्रयास किया है। उनके महान व्यक्तित्व को देखते हुए एक सौ साठ सालों के बाद भी युवा पीढ़ी उनके दिखाए मार्ग पर चलती है।
jammu kashmir Youth Day: Swami Vivekananda birth anniversary celebrated in educational institutions
जम्मू विश्वविद्यालय में आयोजित रैली - फोटो : संवाद

वहीं, जम्मू विश्वविद्यालय में अखिल भारतीय परिषद इकाई ने सुनील सिंह के नेतृत्व में परिसल स्थित फांउटेन प्लाजा के पास विवेकानंद का चित्र लगाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उसके बाद विश्वविद्यालय परिसर में रैली निकाली। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए इकाई अध्यक्ष ने कहा कि विगत वर्षों की तरह इस वर्ष भी कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इसका उद्देश्य युवा दिवस पर देश के समस्त युवाओं को विवेकानंद की जीवनी और उनके राष्ट्रीय योगदान के प्रति जागरूक करना है। प्रदेश मंत्री अक्षी बलोरिया, रमणीक शर्मा, अनूप चिब, रवेल परिहार आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
jammu kashmir Youth Day: Swami Vivekananda birth anniversary celebrated in educational institutions
IIMC Jammu - फोटो : संवाद

आईआईएमसी जम्मू में युवा दिवस मनाया गया। इस अवसर पर छात्रा अंबिका रश्मि ,अदिति कश्यप,लक्की कुमार आदि ने कहा कि समाज में युवाओं के सामने आने वाली चुनौतियों के बारे में विचार साझा किए।उन्होंने व्यवहारिक,सांस्कृतिक और राजनीतिक संभावनाओं, कैरियर और राष्ट्रीय निर्माण प्रक्रिया के बारे में बताया। डिजिटल मीडिया के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. विनीत उत्पल ने छात्रों और संकाय सदस्यों को विवेकानंद जयंती के महत्व के बारे में बताया। मौके पर संस्थान के निदेशक प्रो. राकेश गोस्वामी सहित अन्य भी शामिल रहे।

विज्ञापन
jammu kashmir Youth Day: Swami Vivekananda birth anniversary celebrated in educational institutions
जम्मू: भाजपा नेताओं ने स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर चढ़ाई पुष्पमाला - फोटो : अमर उजाला

जम्मू शहर में भाजपा नेताओं ने स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर पुष्पमाला चढ़ा कर उन्हें याद किया। वहीं, स्कॉस्ट जम्मू में एबीवीपी ने युवा दिवस पर स्वामी विवेकादंक श्रद्धांजलि दी। इस दौरान छात्रों ने भारत माता की जय और जय विवेकानंद के जयघोष लगाए। इस दौरान सौरभ मन्हास ने कहा कि देश भर में 12 जनवरी का दिन विवेकानंद की जयंती के रूप में मनाया जाता है। उसी के मद्देनजर यहां भी कार्यक्रम आयोजित किया गया है। उन्होंने कहा कि सभी युवाओं को दायित्व है कि अपने राष्ट्रीय परंपरा को आगे बढ़ाएं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed