जम्मू-कश्मीर में गुरुवार को मौसम ने फिर करवट बदली है। कश्मीर घाटी समेत अधिकांश जिलों में बारिश और बर्फबारी से अधिकतम पारे में तीन से पांच डिग्री तक गिरावट आई है। जम्मू-कश्मीर आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने भारी हिमपात के बाद प्रदेश के 12 जिलों में हिमस्खलन की चेतावनी जारी की है।
अनंतनाग, बांदीपोरा, बारामुला, गांदरबल, कुपवाड़ा, कुलगाम, राजोरी, पुंछ, डोडा, किश्तवाड़, रियासी और रामबन के बर्फबारी प्रभावित क्षेत्रों में अगले 24 घंटे में हिमस्खलन का खतरा रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार शुक्रवार को भी जम्मू-कश्मीर में बारिश-बर्फबारी हो सकती है।
2 of 5
Rain in Srinagar
- फोटो : बासित जरगर
खराब मौसम के कारण गुरुवार को कटड़ा-सांझीछत चॉपर सेवा प्रभावित रही। राजोरी और पुंछ जिले को शोपियां (कश्मीर) से जोड़ने वाला मुगल रोड पहले से ही बर्फबारी के कारण बंद है। प्रदेश के पर्वतीय जिलों में हिमपात से कई संपर्क मार्गों पर आवाजाही बंद हो गई है।
3 of 5
Srinagar Dal Lake
- फोटो : बासित जरगर
घाटी में श्रीनगर समेत कई जिलों में बुधवार रात से शुरू हुई बारिश वीरवार को भी जारी रही। इससे ठंड बढ़ी है। श्रीनगर में अधिकतम तापमान सामान्य से 4.3 डिग्री गिरकर 4.9 और न्यूनतम तापमान 0.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बारामुला, हंदवाड़ा, कुपवाड़ा, साधना टॉप, राजदान टॉप, जोजिला, पीर पंजाल आदि पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी हुई है।
4 of 5
Dal Lake Srinagar
- फोटो : बासित जरगर
फिर बर्फ की सफेद चादर से ढका नत्थाटॉप
किश्तवाड़ के पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फ गिरने के साथ मैदानी इलाकों में बारिश हुई है। पर्यटन स्थल नत्थाटॉप में फिर से बर्फ की सफेद चादर बिछ गई है। उधमपुर और कटड़ा में बूंदाबांदी हुई। पुंछ और राजोरी जिले के पर्वतीय क्षेत्रों में भी बर्फबारी हुई है। यहां मैदानी इलाकों में भी हल्का हिमपात हुआ है। कठुआ में बारिश से सर्दी का अहसास बढ़ा है।
5 of 5
Rain in Srinagar
- फोटो : बासित जरगर
गुलमर्ग में दिन का पारा भी माइनस 2.0 डिग्री
जम्मू में दिन की शुरुआत बादलों के साथ हुई। हल्की बारिश हुई और दिन भर बादल छाए रहे। सर्द हवाएं चलती रहीं। यहां अधिकतम पारा सामान्य से 2.5 डिग्री गिरकर 18.5 और न्यूनतम तापमान 9.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल में न्यूनतम तापमान 2.6, बटोत में 5.7, कटड़ा में 9.1 और भद्रवाह में 3.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गुलमर्ग में दिन और रात का तापमान शून्य से नीचे चल रहा है। यहां दिन का अधिकतम तापमान माइनस 2.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।