फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

#VoteKaro दूसरा चरण: सात फेरे लेने के साथ ही खाई मतदान करने की कसम, बूथ पर पहुंचे दूल्हा-दुल्हन

Thu, 18 Apr 2019 03:17 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Thu, 18 Apr 2019 03:17 PM IST
विज्ञापन
Jammu-Kashmir Udhampur Srinagar Lok Sabha Election 2019: Bride Groom Voted after marriage
विदाई के बाद पहले मतदान के लिए पहुंचे नवविवाहित जोड़े - फोटो : अमर उजाला
लोकतंत्र के महापर्व में मतदाता पीछे नहीं हैं। सुबह से ही मतदाताओं में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। मतदान का समय सुबह 7 बजे से था लेकिन उससे पहले से ही मतदाताओं ने कई जगहों पर लंबी कतार लगा ली थी। चाहे शादी हो या विदाई, परीक्षा हो या पढ़ाई लेकिन लोग अपने मत के अधिकार का प्रयोग करने से कभी पीछे नहीं दिखे। जम्मू-कश्मीर से भी ऐसी ही तस्वीरें सामने आई हैं। 

Jammu-Kashmir Udhampur Srinagar Lok Sabha Election 2019: Bride Groom Voted after marriage
विदाई के बाद पहले मतदान के लिए पहुंचा नवविवाहित जोड़ा - फोटो : अमर उजाला
उधमपुर के सौरव शर्मा और मनीषा शादी करने के बाद घर जाने से पहले मतदान केंद्र पर मतदान करने के लिए पहुंचे। वहां तैनात अधिकारियों ने मतदान के प्रति उनकी निष्ठा को देख खूब सराहना की।
Jammu-Kashmir Udhampur Srinagar Lok Sabha Election 2019: Bride Groom Voted after marriage
विदाई के बाद पहले मतदान के लिए पहुंची नवविवाहिता - फोटो : अमर उजाला
जिला रियासी की पौनी तहसील के भांवला पोलिंग स्टेशन नंबर 20 में मगाई की रहने वाली पूजा देवी विवाह बंधन में बंधने से पहले अपने पिता द्वारकानाथ व अन्य परिजनों के साथ वोट डालने के लिए पहुंचीं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Jammu-Kashmir Udhampur Srinagar Lok Sabha Election 2019: Bride Groom Voted after marriage
विदाई के बाद पहले मतदान के लिए पहुंचा नवविवाहित जोड़ा - फोटो : अमर उजाला
विदाई के बाद रामबन में वोट डालने के लिए नवविवाहित जोड़ा पहुंचा। रामबन कस्बे के मॉडल पोलिंग बूथ पर नवविवाहिता आरती कटोच और उनके पति कुलदीप सिंह कटोच ने मतदान किया। 
 
विज्ञापन
Jammu-Kashmir Udhampur Srinagar Lok Sabha Election 2019: Bride Groom Voted after marriage
शादी के बाद मतदान के लिए पहुंचा दूल्हा - फोटो : अमर उजाला
उधमपुर में शादी के बाद दूल्हा मोहिंदर शर्मा मतदान के लिए पहुंचा। वहां तैनात अधिकारियों ने मतदान के प्रति उनकी निष्ठा को देख खूब सराहना की।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed