दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के अच्छन इलाके में आतंकियों ने एक बार फिर लक्षित हत्या को अंजाम देते हुए 40 वर्षीय कश्मीरी पंडित की गोली मारकर हत्या कर दी। एटीएम गार्ड के रूप में काम करने वाले संजय शर्मा सुबह 11 बजे किसी काम से बाजार जाने के लिए निकले थे, उसी समय दहशतगर्दों ने उसे निशाना बना डाला। घटना के बाद सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया। हमलावरों की तलाश की जा रही है। कश्मीर पुलिस ने ट्विटर पर घटना को सुनियोजित हत्या बताया है। इस साल कश्मीर में अल्पसंख्यक समुदाय के किसी सदस्य पर यह पहला हमला है। सभी राजनीतिक दलों ने घटना की निंदा की है। इस वारदात की जिम्मेदारी कश्मीरी फ्रीडम फाइटर्स नाम के आतंकी संगठन ने ली है।
2 of 8
पुलवामा में कश्मीर पंडित संजय शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी गई
- फोटो : बासित जरगर
पुलिस ने बताया कि रविवार की सुबह एटीएम गार्ड संजय शर्मा अपने घर से निकल कर करीब 100 मीटर दूर पहुंचे थे तभी आतंकियों ने उनके सीने पर गोली मार दी और भाग निकले। आतंकियों के भागने के बाद स्थानीय लोग संजय को उठा कर नजदीकी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
3 of 8
पुलवामा में कश्मीर पंडित संजय शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी गई
- फोटो : बासित जरगर
संजय के सहयोगियों ने बताया कि अपने समुदाय के सदस्यों पर हमले के बाद लंबे समय से वह ड्यूटी पर नहीं आ रहे थे। दक्षिण कश्मीर रेंज के उप महानिरीक्षक (डीआईजी), रईस भट ने बताया कि जिस गांव में संजय शर्मा रहते हैं वहां और सशस्त्र सुरक्षा गार्ड तैनात किए गए हैं।
4 of 8
पुलवामा में कश्मीर पंडित संजय शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी गई
- फोटो : बासित जरगर
उन्होंने कहा कि यह हमला किन परिस्थितियों में हुआ, यह जांच का विषय है। जांच से जो निकलेगा, उसके आधार पर आगे बढ़ेंगे। इस अपराध में शामिल आतंकियों को जल्द ही ढूंढ कर मार गिराया जाएगा। हम आतंकियों को उनके नापाक मंसूबों में कामयाब नहीं होने देंगे।
5 of 8
पुलवामा में कश्मीर पंडित संजय शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी गई
- फोटो : बासित जरगर
पिछले साल तीन कश्मीरी पंडितों समेत 18 लोग मारे गए
इस साल कश्मीर में अल्पसंख्यक समुदाय के किसी सदस्य पर यह पहला हमला है। पिछले साल, आतंकियों ने नागरिकों पर लगभग 30 हमले किए, जिसमें तीन कश्मीरी पंडितों, राजस्थान के एक बैंक प्रबंधक, जम्मू की एक महिला शिक्षक और आठ गैर-स्थानीय कर्मचारियों सहित 18 लोगों की मौत हो गई।