फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जम्मू-कश्मीर : रोहिंग्याओं के पास मिले फर्जी पासपोर्ट, आतंकवाद के साथ हो सकता है संबंध

Fri, 19 Mar 2021 11:10 AM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Fri, 19 Mar 2021 11:10 AM IST
विज्ञापन
Jammu-Kashmir: Rohingyas may have links with terrorism, fake passports found
जम्मू के रोहिंग्या - फोटो : अमर उजाला

रोहिंग्याओं के पास फर्जी राशन कार्ड और आधार कार्ड के बाद अब फर्जी पासपोर्ट भी मिले हैं। यह खुलासा रोंहिंग्याओं की वेरिफिकेशन प्रक्रिया में हुआ है।  फर्जी पासपोर्ट दो लोगों के पास मिले हैं। इनके खिलाफ त्रिकुटा नगर पुलिस स्टेशन में एफआईआर नंबर 77 दर्ज की गई है। यह पहला मामला है, जब किसी रोहिंग्या ने भारत की नागरिकता के लिए पासपोर्ट बनाया हो। इन लोगों के पास फर्जी पैन कार्ड भी हैं। जो सुरक्षा एजेंसियों के लिए जांच का अहम विषय बन गया है। अब उनसे पूछताछ चल रही है कि आखिर फर्जी पासपोर्ट और पैन कार्ड बनाने का मुख्य मकसद क्या है। यहीं नहीं, रोहिंग्या बस्तियों से बहुत से लोग लापता भी हो गए हैं, जिनकी कोई सूचना नहीं मिल पा रही।

Trending Videos
Jammu-Kashmir: Rohingyas may have links with terrorism, fake passports found
रोहिंग्या कैंप - फोटो : social media

जानकारी के अनुसार बठिंडी की चिराग कालोनी में रहने वाले अशीकर रहमान और अब्दुल गफूर पर एफआईआर दर्ज हुई है। यह कार्रवाई कुछ दिन पहले की गई। प्रदेश में फर्जी पासपोर्ट के 38 मामले चल रहे हैं, लेकिन रोहिग्याओं के पास ऐसे पासपोर्ट मिलना पहला मामला है।

Jammu-Kashmir: Rohingyas may have links with terrorism, fake passports found
जम्मू के रोहिंग्या - फोटो : अमर उजाला

सूत्रों का कहना है कि यह दोनों मौलवी हैं और रोहिंग्या बस्तियों में मदरसे चलाते हैं। इनके पास पासपोर्ट होना एक बड़ा मामला माना जा रहा है। जिसकी जांच की जा रही है और इसकी रिपोर्ट उच्च स्तर पर सौंपी जाएगी। यह भी जांच की जा रही है कि इन लोगों को पासपोर्ट और पैन कार्ड किसने बना कर दिया। इन लोगों की जांच भी चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Jammu-Kashmir: Rohingyas may have links with terrorism, fake passports found
जम्मू का रोहिंग्या कैंप - फोटो : अमर उजाला
आतंकवाद से जुड़े होने का शक
यह दोनों मौलवी हैं। जो मदरसे चलाते हैं। इनके पास पासपोर्ट होना बड़ा मामला है। पहली बार किसी रोहिंग्या ने फर्जी पासपोर्ट बनवाया है। इसका एक ही मकसद हो सकता है कि यह लोग विदेशों में आने-जाने और इसके माध्यम से आतंकवाद को समर्थन करने के लिए ऐसा करते हों। हमने कोर्ट में इसे लेकर अपना मजबूत पक्ष रखा है। -हुनर गुप्ता, रोहिंग्याओं के खिलाफ पीआईएल दायर करने वाले वकील
विज्ञापन
Jammu-Kashmir: Rohingyas may have links with terrorism, fake passports found
जम्मू के रोहिंग्या - फोटो : अमर उजाला

रोहिंग्या बस्ती से कई लोग गायब
सूत्रों के मुताबिक रोहिंग्या बस्तियों से कई लोग गायब हो गए हैं। लगभग 200 ऐसे लोग हैं, जिनके नाम वेरिफिकेशन सूची में शामिल हैं और वो मिल नहीं पा रहे। यह लोग या तो देश से बाहर चले गए हैं और या फिर अन्य बस्तियों में चले गए हैं। जिनका पता नहीं लग पा रहा।

यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर में सामान्य श्रेणी के पदों पर भी आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवार कर सकते हैं आवेदन

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed