फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों की आरती उतार रही जम्मू-कश्मीर पुलिस, फिर ऐसे समझाया जा रहा

Thu, 02 Apr 2020 05:43 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 02 Apr 2020 05:43 PM IST
विज्ञापन
Jammu Kashmir police'Gandhigiri, performing aarti of those who violated lockdown
जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : बासित जरगर

लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों पर जम्मू-कश्मीर पुलिस नए-नए तरीकों से कार्रवाई कर रही है। गुरुवार को पुलिस ने एक नायाब तरीका निकाला। पुलिस ने बिना मास्क घूमने वाले लोगों के पहले सैनिटाइजर से हाथ साफ कराए और फिर उनकी आरती उतार कर लॉकडाउन का पालन करने का पाठ पढ़ाया।


 
 

Jammu Kashmir police'Gandhigiri, performing aarti of those who violated lockdown
जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : बासित जरगर

दोमाना इलाके में पुलिस की ओर से गुरुवार को यह नायाब तरीका निकाला गया। डीएसपी कोशीन कौल ने बताया कि लॉकडाउन का लोग पालन नहीं कर रहे हैं। सख्त से सख्त कार्रवाई करने के बावजूद लोग सुधरने का नाम नहीं ले रहे। इसलिए अब गांधीगिरी की नीति अपनाई गई है।

 

Jammu Kashmir police'Gandhigiri, performing aarti of those who violated lockdown
जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : बासित जरगर

लोगों को यह समझाने की कोशिश कर रहे हैं कि घर में रहने में ही उनकी भलाई है। इसलिए पुलिस ने आरती शुरू की है। ताकि जो कोई लॉकडाउन का उल्लंघन करता मिले उसकी आरती उतार कर उसको सही गलत का पाठ पढ़ाया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Jammu Kashmir police'Gandhigiri, performing aarti of those who violated lockdown
जम्मू-कश्मीर में लॉकडाउन - फोटो : बासित जरगर
उधर, कोरोना की रोकथाम के लिए हुए लॉकडाउन का पालन कराने में जुटे पुलिसकर्मी मास्क की किल्लत से जूझ रहे हैं। क्षेत्र के सभी थानों में मास्क और सैनिटाइजर भेजे गए थे, लेकिन मास्क के इस्तेमाल की एक अवधि होती है। कई पुलिस कर्मी एक ही मास्क को कई दिनों से पहन कर अपना काम चला रहे हैं।
विज्ञापन
Jammu Kashmir police'Gandhigiri, performing aarti of those who violated lockdown
जम्मू-कश्मीर में लॉकडाउन के दौरान ड्यूटी पर दस्ताने पहनती महिला पुलिसकर्मी। - फोटो : PTI

कुछ पुलिसकर्मियों ने बताया कि लॉकडाडन से पहले मास्क दिए गए थे। लॉकडाउन हुए एक हफ्ता बीत चुका है। कई थानों और पुलिस चौकियों में सैनिटाइजर की भी कमी है। इसके बारे में आईजी जम्मू मुकेश सिंह ने कहा कि पुलिस कर्मियों के पास मास्क की कोई कमी नहीं है। हर जगह पर पर्याप्त मात्रा में मास्क उपलब्ध हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed