फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कश्मीरः लोगों की जागरूकता के मुरीद हुए एसएसपी, बोले- सभी ऐसा करें तो हम जल्द ही कोरोना से जंग जीतेंगे

Thu, 02 Apr 2020 04:26 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 02 Apr 2020 04:26 PM IST
विज्ञापन
lockdown jammu kashmir latest news, People are following lockdown and government orders well in Kashmir
जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला

जम्मू-कश्मीर में सेना, पुलिस और सामाजिक संगठनों के साथ ही स्थानीय लोग भी कोरोना वायरस को मात देने में अपना योगदान दे रहे हैं। लोग सरकारी आदेशों का पालन करते हुए घरों से बाहर निकलने में परहेज कर रहे हैं। बहुत जरूरी काम होने पर ही लोग बाहर निकल रहे हैं। इस दौरान भी लोग सोशल डिस्टेंसिंग का अच्छी तरह से पालन कर रहे हैं।

lockdown jammu kashmir latest news, People are following lockdown and government orders well in Kashmir
जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला

ताजा तस्वीरें कश्मीर संभाग के तंगमर्ग इलाके की हैं। यहां लोग जरूरी काम से घरों के बाहर निकले हैं। बैंक और एटीएम में प्रवेश करने के दौरान लोग कोरोना को मात देने के लिए एक दूसरे से आवश्यक दूरी बनाए हुए हैं। इतना ही नहीं राशन डिपो पहुंचे लोगों ने भी इसका पालन किया।

lockdown jammu kashmir latest news, People are following lockdown and government orders well in Kashmir
जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि प्रदेश में लोगों की मदद करने के साथ ही सेना और पुलिस उन्हें जागरूक करने में जुटी है। इसके सकारात्मक परिणाम भी दिख रहे हैं। लोग घरों से कम ही निकल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
lockdown jammu kashmir latest news, People are following lockdown and government orders well in Kashmir
जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला

उधर, लोगों की इस जागरूकता को देखते हुए एसएसपी बारामुला अब्दुल कयूम ने कहा कि घाटी में लोग काफी जागरूक हैं और अपने कर्तव्यों का पालन अच्छी तरह से कर रहे हैं। कोरोना को मात देने में प्रशासन और सेना की लोग बहुत मदद कर रहे हैं।

विज्ञापन
lockdown jammu kashmir latest news, People are following lockdown and government orders well in Kashmir
जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
एसएसपी बारामूला अब्दुल कयूम ने कहा कि इसी तरह सभी लोगों को सरकारी आदेशों का पालन करना चाहिए। इससे देश को कोरोना से जंग में जल्द ही सफलता मिलेगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed