फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

JK DDC Election Re-Polling: द्रुगमुल्ला-हाजिन में हुई वोटिंग, जम्मू के जगती में बना मतदान केंद्र, तस्वीरें

Mon, 05 Dec 2022 03:30 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Mon, 05 Dec 2022 03:30 PM IST
सार

उत्तरी कश्मीर में द्रुगमुल्ला और हाजिन-ए में दो उम्मीदवारों की विवादित योग्यता के कारण दोनों सीटों पर तब वोटों की गिनती रोक दी गई थी। सोमवार को दोनों सीटों पर मतदान हो रहे हैं।

विज्ञापन
Jammu kashmir DDC elections  Re polling on two seats Hajin-A and Drugmulla news story and photos
Kashmir DDC Election Re-Polling - फोटो : अमर उजाला

जम्मू-कश्मीर में दिसंबर 2020 में जिला विकास परिषद (DDC) के लिए चुनाव हुए थे। उत्तरी कश्मीर में द्रुगमुल्ला और हाजिन-ए में दो उम्मीदवारों की विवादित योग्यता के कारण दोनों सीटों पर तब वोटों की गिनती रोक दी गई थी। सोमवार को दोनों सीटों पर मतदान हुए। दोनों क्षेत्रों से पलायन कर जम्मू रह रहे कश्मीरी पंडितों के लिए जम्मू के जगती और पट्टा बोहरी में मतदान केंद्र बनाए गए। यहां पर मतदान करने के लिए लोग अपनी बारी का इंतजार करते हुए दिखे।

Jammu kashmir DDC elections  Re polling on two seats Hajin-A and Drugmulla news story and photos
DDC Election Re-Polling - फोटो : अमर उजाला

2020 में बांदीपोरा जिले की हाजिन-ए सीट और कुपवाड़ा जिले की द्रगमुल्ला सीट पर राज्य चुनाव आयोग (एसईसी) ने पीओके मूल के उम्मीदवारों द्वारा जन्मस्थान के बारे में गलत जानकारी का हवाला देते हुए सूमिया सदफ और शाजिया असलम की उम्मीदवारी को रद्द कर दिया था। दोनों निर्वाचन क्षेत्रों के मतदान को शून्य घोषित कर दिया था। अब दोनों सीटों पर पुनर्मतदान हुए।

Jammu kashmir DDC elections  Re polling on two seats Hajin-A and Drugmulla news story and photos
J&K Re-Polling - फोटो : अमर उजाला

डीडीसी निर्वाचन क्षेत्र हाजिन में सुबह 9 बजे तक 11.18 प्रतिशत और ड्रगमुल्ला 4.7 प्रतिशत दर्ज किया गया। इसके बाद सुबह 11 बजे तक हाजिन में 34.43% और द्रगमुल्ला में 15.7 लोगों ने वोट किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Jammu kashmir DDC elections  Re polling on two seats Hajin-A and Drugmulla news story and photos
Kashmir DDC Election Re-Polling - फोटो : अमर उजाला

घाटी में सोमवार को कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के बीच लोग मतदान करने के लिए पोलिंग बूथ पर पहुंचे। दोनों क्षेत्रों में बने पोलिंग बूथ पर पुलिस और सुरक्षाबलों की तैनाती की गई।

विज्ञापन
Jammu kashmir DDC elections  Re polling on two seats Hajin-A and Drugmulla news story and photos
Kashmir DDC Election Re-Polling - फोटो : अमर उजाला

स्वतंत्र और पारदर्शी मतदान सुनिश्चित करने के लिए मतदान शुरू होने से पहले सभी मतदान केंद्रों पर मॉक पोल कराया गया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed