फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अलर्ट: वर्क फ्रॉम होम के नाम पर कहीं आप ठगी का शिकार न हो जाएं, साइबर पुलिस ने कही ये बात

Mon, 03 May 2021 04:49 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Mon, 03 May 2021 04:49 PM IST
विज्ञापन
jammu kashmir Cyber police issued alert to Beware of fraudsters in name of job
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

इस समय जब हर कोई कोरोना महामारी से किसी न किसी तरह से जूझ रहा है। कुछ शरारती तत्व लोगों की मजबूरियों का फायदा उठाकर उनको ठगने में लगे हैं। जम्मू-कश्मीर में साइबर पुलिस ने इसे लेकर अलर्ट जारी किया है।


 
jammu kashmir Cyber police issued alert to Beware of fraudsters in name of job
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

अलर्ट में साफ कहा गया है कि यदि कोई भी वर्क फ्रॉम होम के नाम पर यदि आपको नौकरी का झांसा देकर पैसे मांगे तो उसे किसी तरह से पैसे न दें। न ही किसी के साथ अपने बैंक खाता नंबर को साझा करें। कुछ लोगों ने साइबर पुलिस के पास इस तरह की ठगी की शिकायतें कराई हैं, जिसके बाद साइबर पुलिस ने अलर्ट जारी किया है।


 
jammu kashmir Cyber police issued alert to Beware of fraudsters in name of job
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

जारी अलर्ट में कहा गया है कि कोविड-19 के चलते बहुत से लोगों की नौकरी गई है, जो आर्थिक चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। कुछ लोग नौकरी देने के लिए कई जगहों पर विज्ञापन दे रहे हैं, जिसमें वर्क फ्रॉम होम की बात कही जा रही है। लिहाजा अपने बैंक खाते और किसी अन्य तरह की जानकारी को इन लोगों के साथ साझा न करें।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
jammu kashmir Cyber police issued alert to Beware of fraudsters in name of job
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

भर्ती करने वाली कंपनी या फिर विज्ञापन करने वाली कंपनी की पूरी पड़ताल करने के बाद ही अपनी कोई जानकारी दें। यदि कहीं पर कुछ संदिग्ध लगता है तो नजदीक के साइबर पुलिस स्टेशन में इसकी शिकायत करें।


 
विज्ञापन
jammu kashmir Cyber police issued alert to Beware of fraudsters in name of job
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
समय पर अलर्ट करना जरूरी

अभी कुछ इस तरह के बड़े मामले सामने नहीं आए हैं, लेकिन कुछ लोगों ने शिकायत जरूर की है कि वर्क फ्रॉम होम के नाम पर उनको कॉल आ रही है। एक शख्स ने हजारों रुपये ठगने की शिकायत भी दर्ज कराई है। इसे देखते हुए अलर्ट किया गया है, ताकि लोग सतर्क हो जाएं और ऐसी कोई जानकारी साझा न करें। -नरेश शर्मा, एसपी, साइबर पुलिस

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed