{"_id":"5fe2b539f3e9b828d41734fa","slug":"jammu-ddc-election-results-2020-former-ministers-and-mlas-also-lost","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"DDC Eection Result 2020: दिग्गजों के किले ध्वस्त, पूर्व मंत्री व विधायक भी हारे, किसी का बेटा तो किसी की पत्नी-बहू हारीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
DDC Eection Result 2020: दिग्गजों के किले ध्वस्त, पूर्व मंत्री व विधायक भी हारे, किसी का बेटा तो किसी की पत्नी-बहू हारीं
Wed, 23 Dec 2020 01:38 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 23 Dec 2020 01:38 PM IST
विज्ञापन
जम्मू और कश्मीर डीडीसी चुनाव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर में पहली बार हुए जिला विकास परिषद चुनाव में कई सियासी दिग्गज हार गए हैं। पूर्व मंत्री, पूर्व सांसद और पूर्व विधायकों से लेकर उनके रिश्तेदारों को हार का सामना करना पड़ा है। पूर्व सांसद और पीडीपी के वरिष्ठ नेता त्रिलोक सिंह बाजवा जम्मू जिले की सुचेतगढ़ सीट से चुनाव हार गए हैं।
jammu kashmir ddc election results 2020 live update bjp pdp congress nc gupkar alliance
- फोटो : बासित जरगर
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और पूर्व मंत्री गुलाम अहमद मीर के बेटे नसीर मीर को अनंतनाग जिले की वेरिनाग सीट से शिकस्त मिली है। नसीर मीर को निर्दलीय उम्मीदवार पीर शाहबाज अहमद ने 639 मतों से हराया। भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री शक्तिराज परिहार डोडा की गुंदना सीट से चुनाव हार गए हैं। उन्हें नेकां के आसिफ हाशमी ने हराया।
DDC Election
- फोटो : अमर उजाला
पूर्व सांसद एवं पूर्व मंत्री लाल सिंह की पत्नी व पूर्व विधायक कांता अंदोत्रा कठुआ जिले में कीड़ियां गंडियाल सीट से हार गई हैं। कांता अंदोत्रा को भाजपा की डॉ. श्वेता ने हराया। भाजपा को छोड़ निर्दलीय मैदान में उतरे कठुआ के पूर्व विधायक चरणजीत सिंह भी चुनाव हार गए हैं। उन्हें भाजपा के रघुनंदन सिंह बबलू ने हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर डीडीसी चुनाव परिणाम 2020
- फोटो : अमर उजाला
पुंछ में पांच बार विधायक रहे ख्वाजा गुलाम अहमद गनेई की बेटी और नेकां से एमएलसी रहीं डॉ. शहनाज गनेई को मंडी सीट पर नेकां प्रत्याशी बेगम अतीका जान को हाथों हार मिली है। इसी तरह से पीडीपी विधायक के बेटे नदीम अहमद खान को मेंढर-ए सीट से हार का सामना करना पड़ा है। पुंछ में ही सुरनकोट सीट से कांग्रेस के पूर्व विधायक चौधरी अकरम खान हार गए हैं। उधमपुर जिले में पूर्व मंत्री हर्षदेव सिंह की पत्नी मंजू सिंह खून सीट से हार गई हैं।
विज्ञापन
ddc election Jammu and Kashmir results
- फोटो : बासित जरगर
उन्हें भाजपा के पूर्व विधायक आरएस पठानिया की पत्नी जूही मन्हास ने कांटे की टक्कर में हराया। चिनैनी से भाजपा के विधायक रहे दीनानाथ भगत के बेटे विनोद कुमार पैंथर्स पार्टी के टिकट से हारे हैं। उन्हें भाजपा के मूल राज ने हराया। राजोरी में बुद्धल सीट से भाजपा के पूर्व मंत्री ठाकुर पूरन सिंह की बहू कंचन बाला जम्मू-कश्मीर अपनी पार्टी की प्रत्याशी नसरीन अख्तर से हार गई हैं।