फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जम्मू-कश्मीर: आसमान से बरसने लगे अंगारे, आगामी दिनों में भी नहीं मिलेगी गर्मी से राहत

Thu, 27 May 2021 10:55 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Thu, 27 May 2021 10:55 PM IST
विज्ञापन
Jammu and Kashmir: temperature rising day by day, will not get relief from heat in the coming days
जम्मू में गर्मी के चलते छतरी में चलते लोग - फोटो : निखिल मेहता
मई के आखिर में आसमान से अंगारे बरसने लगे हैं। प्रदेश के सभी इलाकों में दिन का पारा सामान्य से 3-4 डिग्री ऊपर चला गया है। जम्मू में तपिश पसीने छुड़ा रही है। दोपहर के समय बाजारों में सन्नाटा पसरा हुआ है। दिन के साथ रात में भी गर्मी सताने लगी है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार आगामी दिनों में भी भीषण गर्मी से खास राहत नहीं मिलेगी, लेकिन 30-31 मई को जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। शुक्रवार को मौसम साफ रहेगा। जम्मू में वीरवार की शुरुआत साफ मौसम के साथ हुई। दिन चढ़ने के साथ गर्मी ने भी तेवर दिखाए। दोपहर को तीखी धूप में बाहर निकलना मुश्किल हो रहा था। लेकिन शाम होते-होते तपिश से रात भी गर्म हो गई थी। जम्मू में दिन का अधिकतर तापमान सामान्य से 2.8 डिग्री चढ़कर 41.6 डिग्री सेल्सियस और बीती रात का न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
Jammu and Kashmir: temperature rising day by day, will not get relief from heat in the coming days
भीषण गर्मी से बचाव के लिए पानी पीती युवती - फोटो : अमर उजाला
कटड़ा में दिन का तापमान सामान्य से 2.4 डिग्री चढ़कर 38.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
 
Jammu and Kashmir: temperature rising day by day, will not get relief from heat in the coming days
गर्मी का बढ़ता सितम - फोटो : ANI
संभाग के बनिहाल में दिन का तापमान 29.6, बटोत में 30.6, भद्रवाह में 31.0 के अलावा लेह में 19.7, कारगिल में 22.9 और श्रीनगर में सामान्य से 3.3 डिग्री चढ़कर 29.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Jammu and Kashmir: temperature rising day by day, will not get relief from heat in the coming days
धूप से खुद को बचाती हुई महिला - फोटो : संजय कुमार
गर्मी के कारण लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। आगामी दिनों में भी लोगों को गर्मी से भी छुटकारा नहीं मिलने वाला है।
विज्ञापन
Jammu and Kashmir: temperature rising day by day, will not get relief from heat in the coming days
weather jammu kashmir - फोटो : बासित जरगर
जम्मू में मई के अंतिम सप्ताह में पारा 42 डिग्री के पार पहुंच गया है, जिसके चलते भीषण गर्मी से लोग बेहाल हैं।

यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: जंगली सब्जी से भरा बैग खोलते ही हुआ धमाका, एक की मौत
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed