टीबी से जूझ रहे सैकड़ों मरीजों को निक्षय पोषण योजना में वित्तीय मदद की दरकार है। इस योजना के तहत प्रत्येक पंजीकृत (निजी व सरकारी) मरीज को प्रति माह 500 रुपये की वित्तीय मदद मुहैया करवाई जाती है। लेकिन गत मार्च से जम्मू संभाग में बड़ी संख्या में मरीजों को यह सुविधा नहीं मिल पाई है। इनमें कई मरीज आर्थिक रूप से कमजोर होते हैं और इसी वित्तीय मदद पर पोषण के लिए निर्भर होते हैं। जम्मू संभाग के दस जिलों में 8500 टीबी मरीज पंजीकृत हैं। इन मरीजों को प्रतिमाह निक्षय योजना के तहत वित्तीय मदद मुहैया करवाई जाती है। लेकिन कोविड की दूसरी लहर में सैकड़ों मरीज इससे वंचित रहे हैं। इससे खासतौर पर दूरदराज के मरीजों को राहत मिलती थी। लेकिन अब उन्हें अपनी जेब से ही राशि खर्च करनी पड़ रही है।
जम्मू-कश्मीर: निक्षय पोषण योजना में मरीजों को वित्तीय मदद की दरकार, पांच माह से जम्मू संभाग में नहीं जारी हुई राशि
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Fri, 06 Aug 2021 09:59 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन