{"_id":"60a64a01cc7d93232c58fe34","slug":"jammu-and-kashmir-now-increased-infection-in-remote-hilly-areas-worries-over-3-deaths-in-bani-of-kathua","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: अब दूरदराज पर्वतीय इलाकों में बढ़ा संक्रमण, कठुआ के बनी में 6 मौतों से बढ़ी चिंता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: अब दूरदराज पर्वतीय इलाकों में बढ़ा संक्रमण, कठुआ के बनी में 6 मौतों से बढ़ी चिंता
Thu, 20 May 2021 05:07 PM IST
करिश्मा चिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Thu, 20 May 2021 05:07 PM IST
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस
- फोटो : बासित जरगर
शहर और कस्बों से होकर कोरोना संक्रमण दूरदराज पर्वतीय इलाकों में भी पहुंच गया है। स्वास्थ्य सुविधाओं से लेकर सैंपल जांच प्रक्रिया के पर्याप्त इंतजाम न होने की वजह से हालात चिंताजनक हो गए हैं। यहां कोरोना वैक्सीन, सैंपल जांच और समय पर उपचार की व्यवस्था का भारी अभाव है। कठुआ जिले के पर्वतीय क्षेत्र बनी सब डिवीजन में पिछले दो सप्ताह में छह संक्रमितों की मौत हो चुकी है। डुग्गन ब्लॉक में बड़ी संख्या में लोगों को खांसी-बुखार की शिकायत सामने आ रही है, लेकिन कोरोना टेस्ट न होने से ऐसे मामलों पर स्थिति साफ नहीं हो पाई है। वहीं स्थानीय प्रतिनिधियों का कहना है कि दूरदराज इलाकों में सुविधाओं की कमी और कोरोना संक्रमण की मार से लोगों की जान खतरे में है। इसे लेकर विशेष जांच अभियान चलाया जाना चाहिए। बनी की ढग्गर पंचायत के सरपंच अमीर चंद ने बताया कि तकरीबन हर मोहल्ले में बड़ी संख्या में लोग खांसी, जुकाम और बुखार से पीड़ित हैं। इनकी संख्या बढ़ती जा रही है। फौरन कोरोना टेस्ट कराने और निकटवर्ती प्राथमिक चिकित्सा केंद्र में ऑक्सीजन का इंतजाम किया जाना चाहिए। सरपंच ने कहा कि पिछले दिनाें शादी समारोह में लोग शामिल हुए हैं, इसके बाद से लोग ज्यादा बीमार हो रहे हैं, जो खतरे की घंटी है।
जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस
- फोटो : बासित जरगर
दूरदराज बनी सब डिवीजन में 153 संक्रमित मिल चुके
ढग्गर पंचायत में पहले छह संक्रमित मिले थे, जिसके बाद आसपास के इलाकों से 24 और लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। ज्यादातर इलाके अलग थलग और दूर हैं, जिसकी वजह से टेस्टिंग नहीं हो पा रही है। पूरे बनी सब डिवीजन में कोरोना की पहली लहर में कुल 38 संक्रमित मिले थे, लेकिन दूसरी लहर में अभी तक 153 संक्रमित मिल चुके हैं, जिनमें से तीन की मौत हो चुकी है।

corona cases of jammu kashmir
- फोटो : अमर उजाला
पांच डॉक्टरों के सहारे 52 हजार की आबादी
बनी सब डिवीजन के अधिकतर इलाके दूरदराज के हैं। ऐसे में संक्रमण के बाद घरों में ही खुद से उपचार ले रहे लोगों की जान भगवान भरोसे ही है। ढग्गर, डुग्गन, भंडार, डंडी गुट्टू में लोगों के पास स्वास्थ्य सुविधा के नाम पर एक पीएचसी है। आक्सीजन की जरूरत पड़ने पर उन्हें लगभग दो से ढाई घंटे सफर के बाद बनी पहुंचना पड़ेगा। इसके बाद यदि जीएमसी कठुआ आना हो तो साढ़े चार घंटे और लग जाते हैं। बनी सीएचसी में वर्तमान में पांच ही डॉक्टर उपलब्ध हैं जिनमें से तीन डॉक्टर रोस्टर वार डयूटी दे रहे हैं। सूत्रों के अनुसार स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर क्षेत्र में तीन पुराने और तीन पीएम केयर के वेंटीलेटर उपलब्ध हैं। नए वेंटीलेटरों को चलाने के लिए विशेषज्ञ प्रशिक्षण भी नहीं दिया गया है। उधर, तीन कंसंट्रेटर ही स्वास्थ्य विभाग के पास उपलब्ध हैं। 153 संक्रमित हैं जिनमें से सात लोग कोविड केयर सेंटर में रखे गए हैं।

Corona in Jammu and Kashmir
- फोटो : अमर उजाला
दो संक्रमितों ने बीच रास्ते तोड़ दिया दम
दूरदराज बनी सब डिवीजन में कोरोना से हुई छह में से दो मौतें मरीज को शिफ्ट करते समय ही हो गई। तेरह वर्षीय बच्ची को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन समय पर उपचार में अत्यधिक देरी से उसकी जान चली गई। एक अन्य मरीज को बनी से कठुआ जीएमसी लाया जा रहा था, जिसने एंबुलेंस में ही दम तोड़ दिया। इसी तरह से एक संक्रमित की जीएमसी कठुआ में मौत हो गई। उसका ऑक्सीजन स्तर काफी गिर चुका था। इन मौतों के बाद इलाके में डर का माहौल बना हुआ है।

coronavirus in jammu kashmir
- फोटो : संजय कुमार
स्थानीय तहसीलदार के संक्रमित होने के बाद वालंटियर टीमों को काम पर लगाया गया है। दो नायब तहसीलदार ड्यूटी मजिस्ट्रेट बनाए गए हैं। बनी कसबे में सीनियर लेक्चरर को ड्यूटी मेजिस्ट्रेट बनाकर शिक्षकों की टीम तैयार की गई है। लोग खुद जांच के लिए आगे नहीं आ रहे हैं। टीमें गांव गांव जाकर सैंपल एकत्रित कर रही हैं। लोगाें से अपील की गई है कि वह संक्रमण को सामाजिक लांछन न समझें और फौरन जांच के लिए आगे आएं। - जोगिंद्र सिंह जसरोटिया, एसडीएम बनी