फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जम्मू-कश्मीर: तीसरी लहर से बचने के लिए अभी संभलने की जरूरत, 24 घंटे में 63 लोग संक्रमित और एक की मौत

Sat, 24 Jul 2021 12:15 AM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Sat, 24 Jul 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Jammu and Kashmir: Need to be careful to avoid third wave, 63 people infected and one died in 24 hours
जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
जम्मू-कश्मीर में छह माह बाद शुक्रवार को सबसे कम कोरोना संक्रमित मामले सामने आए हैं। हालांकि फरवरी में भी ऐसी ही परिस्थितियां बनी थीं, लेकिन मार्च और अप्रैल में संक्रमण का तेजी से प्रसार हुआ और मई में कोविड पीक पर रहा। कोविड विशेषज्ञों के अनुसार संक्रमण कम होने पर बरती जाने वाली लापरवाही तीसरी लहर को न्योता दे सकती है। इसमें संक्रमण कम होने के बाद अनलॉक गतिविधियां बढ़ जाती हैं, जिससे संक्रमण की चेन बनने में मदद मिलती है। बीते 24 घंटे में प्रदेश में 63 नए संक्रमित मामले मिले, जबकि श्रीनगर में एक मरीज की मौत हुई है। अब तक 35 लोगों में ब्लैक फंगस की पुष्टि भी हो चुकी है। बीते 15 फरवरी को प्रदेश में 64 संक्रमित मामले मिले थे, जिसके बाद शुक्रवार को यह आंकड़ा रहा। जिला कठुआ और अनंतनाग में कोई नया संक्रमित मामला नहीं मिला।
Jammu and Kashmir: Need to be careful to avoid third wave, 63 people infected and one died in 24 hours
जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला

जिला रियासी में 10, रामबन में 2, पुंछ में 1, किश्तवाड़ में 4, सांबा में 1, डोडा में 8, राजोरी में 1, उधमपुर में 2, जम्मू में 4, शोपियां में 1, कुलगाम में 2, गांदरबल में 3, बांदीपोरा में 2, कुपवाड़ा में 1, पुलवामा में 13, बड़गाम में 2, बारामुला में 1 और श्रीनगर में 5 कोरोना के मामले मिले हैं।

Jammu and Kashmir: Need to be careful to avoid third wave, 63 people infected and one died in 24 hours
जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला

45 से अधिक आयु वर्ग में 99.28 फीसदी का टीकाकरण
जम्मू-कश्मीर में 45 से अधिक आयु वर्ग में 99.28 फीसदी लोगों को वैक्सीन दी जा चुकी है। इसमें 18 से अधिक आयु वर्ग में (सिटीजन) में 5042465 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Jammu and Kashmir: Need to be careful to avoid third wave, 63 people infected and one died in 24 hours
जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला

अब तक फ्रंट लाइन वर्कर्स, हेल्थ केयर वर्कर्स और सिटीजन वर्ग में 5725622 लोगों का टीकाकरण किया गया है।

विज्ञापन
Jammu and Kashmir: Need to be careful to avoid third wave, 63 people infected and one died in 24 hours
जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
प्रदेश के 12 जिलों में 45 से अधिक आयु वर्ग में सौ फीसदी टीकाकरण कर लिया गया है। वैक्सीन की पर्याप्त उपलब्धता न होने के कारण टीकाकरण को गति नहीं मिल पा रही है।

यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: जम्मू संभाग के दो जिलों में फिर दिखे संदिग्ध ड्रोन, हाई अलर्ट जारी
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed