जम्मू-कश्मीर: जम्मू संभाग के दो जिलों में फिर दिखे संदिग्ध ड्रोन, हाई अलर्ट जारी
कश्मीर में खात्मे की कगार पर पहुंच चुके आतंकी संगठन अब जम्मू संभाग को निशाना बनाने की साजिश रच रहे हैं। इसके लिए सीमा पार से ड्रोन का सहारा लिया जा रहा है। जम्मू में एक बार फिर से दो ड्रोन दिखाई दिए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर से ड्रोन दिखाई दिए हैं। कठुआ और जम्मू में अलग-अलग जगहों पर दो संदिग्ध ड्रोन दिखाई दिए हैं। जिसके बाद सुरक्षाबल सतर्क हो गए हैं। सूत्रों के अनुसार जम्मू-कश्मीर में जम्मू जिले के कालूचक और कठुआ जिले के पल्ली मोड़ में दो संदिग्ध ड्रोन देखे गए। वहीं कठुआ और आसपास के सभी सैन्य प्रतिष्ठानों में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।
यह भी पढ़ें- जम्मू कश्मीर: 18 से 20 अगस्त तक होगी सांकेतिक बूढ़ा अमरनाथ यात्रा, तीन दिन ही होगी यात्रा