फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नए जम्मू-कश्मीर का एक सालः तीन दशक से नासूर बने अलगाववादियों के घरों से भी उठने लगे विकास के स्वर

Tue, 04 Aug 2020 10:31 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 04 Aug 2020 10:31 AM IST
विज्ञापन
jammu and kashmir latest news, article 370 removal, Separatist Hashim Qureshi and laila Qureshi
हाल-ए-कश्मीर - फोटो : अमर उजाला

अलगाववादी नेता और डेमोक्रेटिक लिबरेशन पार्टी के प्रमुख हाशिम कुरैशी ने अपनी बेटी लैला कुरैशी से जुलाई महीने में नाता तोड़ लिया। बेटी और उनके साथियों के जम्मू-कश्मीर सोशल पॉलिटिकल एक्टिविस्ट मूवमेंट (जेकेएसपीएमएम) बनाने से नाराज होकर हाशिम ने लैला से कन्नी काट ली। इस ग्रुप का गठन घाटी में अलगाववादी विचारधारा के विपरीत शांति, सद्भाव और विकास के लिए किया गया है।



 

jammu and kashmir latest news, article 370 removal, Separatist Hashim Qureshi and laila Qureshi
हाल-ए-कश्मीर - फोटो : अमर उजाला

हाशिम कुरैशी तिहाड़ जेल में फांसी की सजा पाने वाले मकबूल भट का करीबी रहा है। वह तब चर्चा में आया, जब जनवरी 1971 में इंडियन एयरलाइंस के विमान का अपहरण कर लाहौर ले गया था। वहां सारे यात्रियों को उतारने के बाद विमान को आग लगा दी गई थी। वह पहले नेशनल लिबरेशन फ्रंट का सदस्य था, जो बाद में जेकेएलएफ बना।


 
jammu and kashmir latest news, article 370 removal, Separatist Hashim Qureshi and laila Qureshi
हाल-ए-कश्मीर

पाकिस्तान के बहकावे में आकर अलगाववादियों की ओर से पिछले तीन दशक से घाटी में लगातार देश विरोधी गतिविधियों को बढ़ावा दिया गया। किसी भी मुद्दे पर बवाल मचाना और जुमे की नमाज के बाद सुरक्षाबलों पर पथराव करना इनका शगल हो गया था। अलगाववादियों की वजह से ही 2010 की हिंसा में 100 से अधिक लोगों की जान चली गई। हिजबुल मुजाहिदीन कमांडर बुरहान वानी के मारे जाने के बाद भड़की हिंसा में भी व्यापक पैमाने पर लोगों को जान से हाथ धोना पड़ा। कई लोगों की आंख की रोशनी चली गई तो कई गंभीर रूप से घायल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
jammu and kashmir latest news, article 370 removal, Separatist Hashim Qureshi and laila Qureshi
जितेंद्र सिंह
पीएमओ में राज्यमंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह का कहना है कि अलगाववादियों का दोहरा चरित्र लोगों के सामने आने से उनकी जमीन खिसक गई है। उन्हें पता चल गया है कि किसी भी अलगाववादी का बेटा या बेटी पत्थरबाजी या देश विरोधी गतिविधियों में शामिल नहीं है।
विज्ञापन
jammu and kashmir latest news, article 370 removal, Separatist Hashim Qureshi and laila Qureshi
केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह - फोटो : अमर उजाला

सिंह ने कहा कि अलगाववादियों की संतानें या तो विदेश में उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं या फिर सरकारी नौकरी में हैं। ऐसे में वे अलगाववाद और पाकिस्तान के नाम पर क्यों खून बहाएं। अलगाववाद की कब्र खुद गई है। अब यह प्रसंग ही दफन हो गया है। 

यह भी पढ़ेंः एक साल में बदल गया कश्मीर का चेहरा, अलगाववाद की निकली हवा, गायब हो गए पत्थरबाज
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed