फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अखाड़ा बनी जम्मू-कश्मीर विधानसभा, विपक्ष के विधायकों ने की तोड़फोड़, तस्वीरें

Wed, 01 Feb 2017 11:23 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Wed, 01 Feb 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
Jammu and Kashmir assembly vandalized
jk assembly - फोटो : AMAR UJALA
बुधवार को दोनों सदनों में अराजकता का माहौल रहा। अनुच्छेद 370 के मसले पर दोनों सदन पक्ष और विपक्ष के सदस्यों के बीच लड़ाई का अखाड़ा बन गए। विधानसभा और विधान परिषद में विपक्षी सदस्यों ने माइक तोड़े, फर्नीचर उठाकर फेंका, टेबल पलट दीं और कुर्सियां उछालीं। कागजात फाड़कर लहराए गए। 
Jammu and Kashmir assembly vandalized
jk assembly - फोटो : AMAR UJALA
विधानसभा में वन मंत्री लाल सिंह और नेकां के दो सदस्यों के बीच हाथापाई की स्थिति पैदा हो गई। मार्शल और संसदीय कार्य मंत्री ए आर वीरी ने बीच बचाव किया। 
Jammu and Kashmir assembly vandalized
jk assembly - फोटो : AMAR UJALA
इस क्रम में विपक्षी सदस्यों ने मार्शल के साथ भी मारपीट की। चार मार्शल कर्मियों को चोटें आईं। विपक्षी सदस्य मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती द्वारा अनुच्छेद 370 के विरोधियों को राष्ट्र विरोधी कहे जाने पर और स्पीकर द्वारा उस अंश को कार्यवाही से हटाने के मुद्दे पर स्थिति स्पष्ट करने की मांग कर रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Jammu and Kashmir assembly vandalized
jk assembly - फोटो : AMAR UJALA
वे पूरे मामले पर मुख्यमंत्री का सदन में बयान चाहते थे। हंगामे के कारण बजट सत्र को तय अवधि से छह दिन पहले ही समाप्त कर दिया गया। दोनों सदन अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हो गए। 
विज्ञापन
Jammu and Kashmir assembly vandalized
jk assembly - फोटो : AMAR UJALA
विधान परिषद में भी विपक्ष मसले पर चर्चा चाहता था। चेयरपर्सन द्वारा इजजात नहीं मिलने पर विपक्ष का गुस्सा भड़का। विधानसभा में कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष के नेता पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने स्पीकर से स्पष्टीकरण चाहा कि क्या उन्होंने रिकार्ड चेक कर लिया है और क्या 370 पर मुख्यमंत्री की टिप्पणी को एक्सपंज कर दिया है? 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed