फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

J&K Elections First Phase: चुनाव को लेकर लोगों में दिखा उत्साह, मतदान केंद्रों पर लंबी कतारें; देखें तस्वीरें

Wed, 18 Sep 2024 09:28 AM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 18 Sep 2024 09:28 AM IST
विज्ञापन
Jammu and Kashmir assembly election 2024 See pictures of voting in the first phase
J&K Elections First Phase - फोटो : अमर उजाला

जम्मू-कश्मीर में दस साल बाद हो रहे विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए वोटिंग जारी है। लोकतंत्र के इस महापर्व में सात जिलों की 24 विधानसभा सीटों के लिए आज सुबह सात बजे से वोटिंग शुरू हुई, शाम छह बजे तक मतदान होगा। जिन मतदान केंद्रों पर आखिरी समय तक भी मतदाताओं की कतारें होंगी तो वहां मतदान समय अवधि बढ़ाने का प्रावधान रहेगा।

Jammu and Kashmir assembly election 2024 See pictures of voting in the first phase
J&K Elections First Phase - फोटो : अमर उजाला
कश्मीर संभाग के 16 और जम्मू संभाग के 8 विधानसभा क्षेत्रों में 219 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनके भाग्य का फैसला 23.27 लाख मतदाता करेंगे। प्रदेश में 3276 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं।
Jammu and Kashmir assembly election 2024 See pictures of voting in the first phase
J&K Elections First Phase - फोटो : अमर उजाला

कश्मीर संभाग में अनंतनाग, पुलवामा, शोपियां और कुलगाम, जम्मू संभाग में डोडा, रामबन और किश्तवाड़ जिले में मतदान होगा। कश्मीर संभाग के पंपोर, त्राल, पुलवामा, राजपोरा, जैनापोरा, शोपियां, डीएच पोरा, कुलगाम, देवसर, डोरू, कोकरनाग (एसटी), अनंतनाग पश्चिम, अनंतनाग, श्रीगुफवारा-बिजबेहरा, शांगस-अनंतनाग पूर्व, पहलगाम और जम्मू संभाग में इंद्रवाल, किश्तवाड़, पाडर-नागसेनी, भद्रवाह, डोडा, डोडा पश्चिम, रामबन और बनिहाल में मतदान हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Jammu and Kashmir assembly election 2024 See pictures of voting in the first phase
J&K Elections First Phase - फोटो : अमर उजाला

नवीनतम मतदाता सूची के तहत 23,27,580 लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने के पात्र हैं, जिनमें 11,76,462 लाख पुरुष, 11,51,058 लाख महिला और 60 थर्ड जेंडर शामिल हैं। 5.66 लाख युवा मतदाता हैं। इसमें 18 से 29 वर्ष की आयु के बीच 5.66 लाख, 18 से 19 वर्ष की आयु के 1,23,960 लाख मतदाता शामिल हैं। इनमें से 10,261 पुरुष और 9,329 महिलाएं पहली बार मतदान करेंगे। इसी तरह 28,309 दिव्यांग व्यक्ति (पीडब्यूडी) और 85 वर्ष से अधिक आयु के 15,774 मतदाता पात्र हैं।

विज्ञापन
Jammu and Kashmir assembly election 2024 See pictures of voting in the first phase
J&K Elections First Phase - फोटो : अमर उजाला
अनंतनाग जिले में 64 उम्मीदवार, पुलवामा जिले में 45, डोडा जिले में 27, कुलगाम जिले में 25, किश्तवाड़ जिले में 22, शोपियां जिले में 21, रामबन जिले में 15, किश्तवाड़ जिले में 48, इंदरवाल विधानसभा क्षेत्र में 9, किश्तवाड़ विधानसभा क्षेत्र में 7, पाडर-नागसेनी विधानसभा क्षेत्र में 6, डोडा जिले में भद्रवाह विधानसभा क्षेत्र में 10, डोडा विधानसभा क्षेत्र में 9, डोडा पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में 8 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। रामबन जिले में रामबन विधानसभा क्षेत्र में 8, बनिहाल विधानसभा क्षेत्र में 7, पुलवामा जिले में पंपोर विधानसभा क्षेत्र में 14 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed